Latest News
‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर और बिलासपुर में रेड

छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई: रायपुर और बिलासपुर में रेड

Share:

 

CG News: छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह रायपुर और बिलासपुर में एक साथ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। इस बार ईडी का फोकस रियल एस्टेट और कारोबारी जगत से जुड़े नामी समूहों पर रहा।

कहां-कहां हुई छापेमारी
– रायपुर में रहेजा ग्रुप: ईडी की टीम ने जवाहर मार्केट क्षेत्र स्थित रहेजा ग्रुप के संचालक संजय रहेजा के घर और दफ्तर पर छापा मारा। अधिकारियों ने घर और ऑफिस में मौजूद वित्तीय दस्तावेज, लेन-देन की फाइलें और डिजिटल डेटा खंगालना शुरू किया।
– बिलासपुर में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप: ईडी की टीम ने क्रांति नगर क्षेत्र में मीनाक्षी सेल्स और सुल्तानिया ग्रुप के ठिकानों पर दबिश दी। टीम ने घर और ऑफिस की गहन तलाशी ली।

क्या है मामला?
सूत्रों के अनुसार, इन रियल एस्टेट और कारोबारी समूहों के वित्तीय लेन-देन, टैक्स कंप्लायंस, और कथित हवाला नेटवर्क की जांच की जा रही है। काले धन के निवेश, बेनामी संपत्ति, और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं पर नजर है।

ईडी की कार्रवाई पर अपडेट
– ईडी की ओर से इस रेड को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
– छत्तीसगढ़ में ईडी की कार्रवाई बीते कुछ महीनों से लगातार जारी है। इससे पहले भी राज्य के कई प्रभावशाली नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों और प्रमुख कारोबारियों पर छापेमारी हो चुकी है ।

latest news