Latest News
केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार
Home » व्यवसाय » GST 2.0 लागू होने पर जीएसटी अधिकारियों के साथ जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज कोरबा की संक्षिप्त कार्यशाला

GST 2.0 लागू होने पर जीएसटी अधिकारियों के साथ जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज कोरबा की संक्षिप्त कार्यशाला

Share:

 

कोरबा// गत दिवस जीएसटी 2.0 के लागू होने के अवसर पर जिला चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज कोरबा द्वारा जीएसटी स्टेट ऑफिस के बार रूम में एक संक्षिप्त कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में जीएसटी अधिकारियों के साथ व्यापारी समुदाय के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

कार्यशाला में स्टेट जीएसटी के असिस्टेंट कमिश्नर द्वय श्रीमती श्रुति सोनी एवं श्री अनिमोह बांसवार , जीएसटी अधिकारी द्वय श्री एस के देवांगन एवं श्री प्रभाकर उपाध्यक्ष उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं व्यापारियों में परिचय उपरांत चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंड्रस्टीज कोरबा के अध्यक्ष योगेश जैन ने बताया कि जीएसटी 2.0 से व्यापारी बंधुओं के लिए रिटर्न फाइल वगैरह में सरलीकरण किया गया है और टेक्स की दर में कमी की गयी है, उससे बहुत सारे सामानों का मूल्य निश्चित ही कम होगा। उन्होंने व्यापारियों से भी निवेदन किया कि टेक्स की दरें जो कम हुई है उसको 22 सितंबर से कम दर पर ही बिल बनाना होगा। असिस्टेंट कमिश्नर श्री बांसवार ने बताया कि बहुत सी वस्तुओं में जीएसटी कम हुआ है। 28 से 18 और 18 से 5 एवं 12% तो पूरा 5% और 0 में आ गया है। जीएसटी रिफार्म में इतने बदलाव से सामान सस्ते होंगे। जिसका लाभ आम जन को मिलेगा।
व्यापारियों की शंकाओं पर श्रीमती श्रुति सोनी एवं श्री प्रभाकर उपाध्यक्ष ने जवाब दिया। इस मौके पर व्यवसाई सुरेन्द्र जैन ने अहम मुद्दा उठाते हट कहा कि टेक्स की दरें कम होने से व्यापारियों का बहुत सा पैसा जीएसटी हेड में जमा हो जायेगा। जीएसटी में समायोजन करते करते तो 7-8 साल लग जायेगा, अतः वर्ष की समाप्ति पर जीएसटी में जमा राशि को रिफंड करना चाहिए। इस विषय पर श्रीमती श्रुति सोनी ने कहा कि ऊपर के अधिकारियों से इस पर चर्चा कर आपको अवगत करायेंगे।

कार्यशाला में जिला चेम्बर आफ कामर्स के महामंत्री नरेन्द्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रामानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वय आर पी तिवारी एवं नरेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वय राजेश अग्रवाल अन्नपूर्णा एवं मनोज अग्रवाल, डी के कुदेशिया , एडवोकेट द्वय राजेश अग्रवाल एवं युनुस मेमन, मंत्री विनय मोदी, रमेश रामचंदानी, अशोक रामचंदानी, संतोष अग्रवाल, जगदीश सोनी, सुरेन्द्र जैन, सुरेश चावलानी , कन्हैया साहु आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Comment

latest news