Latest News
## असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ धमाका वाह रे सिस्टम! ‘चांदी’ की जगह ‘गिलट’ की पायल: बेटियों को मिला ‘सस्ता’ आशीर्वाद, विभाग ने मारी ‘महंगी’ पलटी! क्रिकेट से 9 गुना अमीर है फुटबॉल! फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी देख उड़ जाएंगे होश, हारने वाले पर भी होगी नोटों की बारिश पराग तिवारी नहीं रहे..आज अंतिम संस्कार  बदमाशों के हौसले बुलंद: ASI के बेटे की मौत के बाद सुलग रहा कोरबा, अपराधियों को किसका संरक्षण? जनता पूछ रही सीधे सवाल! छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिख कांग्रेस पर साधा निशाना
Home » कोरबा » कटघोरा में कपड़ा व्यापारी का शव तालाब में मिलने से सनसनी, मार्निंग वॉक में निकले थे जुगल

कटघोरा में कपड़ा व्यापारी का शव तालाब में मिलने से सनसनी, मार्निंग वॉक में निकले थे जुगल

Share:

 

कटघोरा छत्तीसगढ़: आज कटघोरा थाना अंतर्गत कपड़ा व्यवसाई जुगल अग्रवाल (45 वर्ष) का शव राधा सागर तालाब में तैरता हुआ पाया गया। अग्रवाल प्रतिदिन की भांति मार्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे, लेकिन उनके शव की तालाब में मिलने की खबर से कटघोरा क्षेत्र में सनसनी मच गई।

पुलिस जांच
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह दुर्घटना है या फिर सोची-समझी साजिश। पुलिस हर एंगल की जांच कर रही है और अभी तक इस मामले में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।

परिजनों का शोक
अग्रवाल के परिजन गहरे शोक में हैं और इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस का बयान

कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जुगल अग्रवाल अंबिकापुर-कटघोरा मुख्य मार्ग पर ‘जुगल क्लॉथ स्टोर’ के नाम से अपनी दुकान चलाते थे और क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित व्यापारी के तौर पर जाने जाते थे।

पुलिस की प्रारंभिक जाँच में यह अनुमान लगाया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के बाद वे तालाब में हाथ-पैर धोने गए होंगे और इसी दौरान फिसलकर तालाब में गिर गए। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है ताकि मौत के असल कारणों का पता लगाया जा सके।

Leave a Comment

latest news