Latest News
FIFA World Cup 2026: इक्वाडोर का ऐतिहासिक धमाका! 4 बार की चैंपियन जर्मनी को 2-1 से चटाई धूल सियासी जंग का सुखद अंत: राहुल गांधी ने जताया खेद, शिवराज के बेटे कार्तिकेय ने वापस लिया मानहानि का केस वो अपनी तेरहवीं की रात जिंदा घर लौटा! पुलिस और परिवार को चकराया बदलते मौसम और प्रदूषण में वरदान है यह ‘जादुई’ देसी ड्रिंक, छाती में जमा कफ और गले की खराश होगी छू-मंतर कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण
Home » दुर्ग » दहेज के लिए महिला को कमरे में बंद कर ससुरालियों ने कोबरा सांप छोड़ा.. इलाज जारी, केस दर्ज

दहेज के लिए महिला को कमरे में बंद कर ससुरालियों ने कोबरा सांप छोड़ा.. इलाज जारी, केस दर्ज

Share:

UP News: कानपुर के कर्नलगंज थानाक्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक महिला को उसके पति और ससुरालियों ने कमरे में बंद कर दिया और नाली से कोबरा सांप अंदर छोड़ दिया। सांप ने महिला को डस लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले उसे मारने की कोशिश कर रहे थे और जब सांप ने उसे काटा तो वह चीखती रही, लेकिन ससुराली बचाने की जगह बाहर हंसते रहे।

क्या है मामला?

रिजवाना ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन रेशमा का निकाह 19 मार्च 2021 को शहनवाज से हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। जब रिजवाना के पिता ने डेढ़ लाख रुपये दिए, तब जाकर थोड़े समय के लिए शांति रही। लेकिन इसके बाद फिर से पांच लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर 18 सितंबर को पति शहनवाज, ससुर, सास और अन्य ससुरालियों ने रेशमा को एक कमरे में बंद कर दिया और नाली से कोबरा सांप अंदर छोड़ दिया। सांप ने रेशमा के पैर में काट लिया, जिससे वह दर्द से तड़पने लगी। रिजवाना का आरोप है कि ससुराली जानबूझकर उसकी बहन को मारने की कोशिश कर रहे थे।

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने रिजवाना की तहरीर पर पति शहनवाज, सास, ससुर और अन्य ससुरालियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

महिला का इलाज जारी

रेशमा का इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।  परिवार वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं ।

Leave a Comment