Raipur Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के मामले में राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण/एन्टी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है। ब्यूरो ने गिरिराज होटल के संचालक नितेश पुरोहित और उनके पुत्र यश पुरोहित को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों पर शराब घोटाले में शामिल होने का आरोप है।
गिरफ्तारी की वजह
आरोपी पिता-पुत्र सिंडीकेट के प्रमुख सदस्य थे, जिनके द्वारा आबकारी घोटाले की अवैध राशि का संग्रहण, भंडारण और लोकसेवकों तथा निजी व्यक्तियों तक वितरण का कार्य किया जाता था। मार्च 2024 से फरार चल रहे इन आरोपियों के पक्ष में माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने सितंबर 2024 और दिसंबर 2024 में No coercive action का आदेश पारित किया था। हालांकि, 17 सितंबर 2025 को माननीय सर्वोच्च न्यायालय से No coercive action की रोक हटने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
आगे की कार्रवाई
आरोपियों को आज माननीय विशेष न्यायालय (भ्र.नि.अ.) जिला रायपुर के समक्ष पेश किया गया। आरोपियों से पूछताछ हेतु 25 सितंबर 2025 तक पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
*आबकारी विभाग के आयुक्त की गिरफ्तारी*
इसके पूर्व आबकारी विभाग के तत्कालीन आयुक्त निरंजन दास की भी गिरफ्तारी की गई थी। अब तक की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि आरोपियों ने शराब घोटाले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी ।








