Latest News
सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल बिलासपुर: चोरी के गहनों पर ‘गोल्ड लोन’ का खेल, सराफा एसोसिएशन ने बैंकों की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल बड़ी खबर: राहुल गांधी की नागरिकता विवाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट का सख्त रुख, FIR दर्ज करने के आदेश कोरबा का ‘पुष्पा’ राज: पुलिस ढूंढ रही है वो इलेक्ट्रिक ऑटो, जिसमें लदकर ‘पाम’ हुए रफूचक्कर! पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान”
Home » देश » PM Modi की मां पर AI विडियो विवाद: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया स्तरहीन राजनीति का आरोप..जाने कांग्रेस के विडियो में क्या?

PM Modi की मां पर AI विडियो विवाद: भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया स्तरहीन राजनीति का आरोप..जाने कांग्रेस के विडियो में क्या?

Share:

 

PM Modi Mother AI Video: बिहार में पीएम मोदी को गाली विवाद के राजनीतिक घमासान में अब आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) की एंट्री हो गई हैं।
कांग्रेस द्वारा पीएम मोदी की दिवंगत मां हीराबेन के AI-जनित वीडियो पर विवाद गहराता जा रहा है। भाजपा नेताओं ने इसे ‘घृणित’ हमला बताते हुए कांग्रेस पर स्तरहीन राजनीति का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने वीडियो का बचाव किया है।

कांग्रेस और राजद की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान उस मंच से की गई अपमानजनक टिप्पणी के बाद तमात तरह की राजनीतिक क्रिया-प्रतिक्रियाओं के बाद अब बिहार कांग्रेस द्वारा जारी एक AI-जनरेटेड वीडियो ने इस आग में घी डालने का काम किया है। इस वीडियो को लेकर भारतीय जनता पार्टी आगबबूला हो गई

यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब बिहार में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान इंडिया गठबंधन के मंच से एक व्यक्ति ने PM मोदी की मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही देशभर में हंगामा मच गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पर अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए इसे केवल अपनी मां का नहीं, बल्कि संघर्षों में अपने बच्चों को पालने वाली करोड़ों माताओं का अपमान बताया था। भाजपा ने इस मुद्दे को महिला सम्मान से जोड़ते हुए कांग्रेस और राजद को घेरने की पूरी तैयारी कर ली थी।

कांग्रेस के वीडियो में क्या?

विवाद को शांत करने के बजाय, बिहार कांग्रेस ने ‘साहब के सपनों में आईं मां’ शीर्षक से एक AI वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी मां के किरदारों को दर्शाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि पीएम मोदी की मां उनके सपने में आकर उन्हें बिहार चुनाव प्रचार में अपने नाम का इस्तेमाल करने के लिए डांट रही हैं। वह कहती हैं, ‘अरे बेटा, पहले तो तुमने हमें नोट बंदी की लंबी लाइनों में खड़ा किया, तुमने मेरे पैर धोने का रील बनवाया और बिहार में अब मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो। तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो, राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे?’

भाजपा का तीखा पलटवार

इस वीडियो के सामने आते ही भाजपा ने कांग्रेस पर चौतरफा हमला बोल दिया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने इसे एक घृणित और कुत्सित प्रयास करार देते हुए कहा कि जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री की मां को गाली देने के लिए पश्चाताप करने से कोसों दूर, कांग्रेस ने न केवल उसे सही ठहराया, बल्कि झूठ के साथ आरोपी का बचाव भी किया। और अब बिहार कांग्रेस ने एक घृणित वीडियो के साथ सारी हदें पार कर दी हैं।’ पूनावाला ने आगे कहा कि यह पार्टी गांधीवादी की बजाय गालीवादी बन गई है और मातृ शक्ति का अपमान करना कांग्रेस की पहचान बन गई है।

पवन खेड़ा बोले, वीडियो में किसी का अपमान नहीं किया गया

कांग्रेस ने बिहार प्रदेश कांग्रेस की तरफ से जारी एआई जनरेटेड वीडियो का बचाव किया है। पार्टी का कहना है कि वीडियो में कहीं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिवंगत मां का अपमान नहीं किया गया है।

उन्होंने दावा किया कि इस वीडियो में हर मां की तरह प्रधानमंत्री की मां भी अपने बेटे को शिक्षित कर रही हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा हर बात को मुद्दा बनाकर झूठी सहानुभूति बटोरने की कोशिश क्यों करती है।
उन्होंने कहा कि अब इन बातों पर कोई झूठी सहानुभूति नहीं बची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री छुओ मत वाली राजनीति नहीं कर सकते, वे राजनीति में हैं और उन्हें हर बात को यहां तक कि विपक्ष के हास्य-बोध को भी ठीक से लेना चाहिए हालांकि, इस वीडियो में हास्य नहीं, बल्कि नसीहत है।

साइबर एक्सपर्ट क्या कहते हैं

साइबर एक्सपर्ट का कहना हैं की किसी की सहमति के बिना ऐसे AI वीडियो तैयार करना और उससे किसी की छवि बिगाड़ने का प्रयास करने पर कानूनी कार्रवाई जा सकती है. बिहार कांग्रेस की ओर से ट्वीट किए गए इस वीडियो में पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन को दिखाया गया है. इसमें हीराबेन पीएम मोदी से तीखे सवाल करते हुए दिखाई पड़ रही हैं

ये इलेक्ट्रानिक धोखाधड़ी है

साइबर एक्सपर्ट पवन दुग्गल का कहना है कि हमारे देश में आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस को लेकर समर्पित कोई विशिष्ट कानून तो नहीं है, लेकिन ऐसे AI वीडियो बनाना और उससे किसी की नकारात्मक छवि पेश करना कानूनन अपराध है. हालांकि ऐसे एआई जनरेटेड डीप फेक वीडियो को लेकर आईटी ऐक्ट 2000 और भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है. यह एक तरह की इलेक्ट्रॉनिक फोर्जरी(धोखाधड़ी) है. खुद ऐसे वीडियो बनाना या डीप फेक टेक्नोलॉजी के जरिये ऐसा करने पर आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.

IT ACT 2000 की धारा 66डी के तहत इसमें 3 साल सजा और जुर्माने का प्रावधान है. हालांकि ये जमानती अपराध है. वहीं आईटी ऐक्ट की धारा 66 सी के तहत भी मामला बनता है. ये धारा कहती है कि अगर आप किसी की आइडेंटिटी (पहचान) को चुराते हैं और गलत तरीके से उसका इस्तेमाल कर अनुचित लाभ लेते हैं तो ये साइबर अपराध है. इसके तहत भी 3 साल की सजा का प्रावधान है.

मानहानि का मामला भी संभव

किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाना और उसकी छवि का बेजा इस्तेमाल कर उसके खिलाफ गलत प्रचार करना एक तरह से मानहानि भी है. यह उस शख्स की गलत धारणा आम जनता के दिलोदिमाग में बना सकता है. BNS के तहत ये अपराध की श्रेणी में आता है. किसी की भी सहमति के बिना ऐसे AI वीडियो बनाना और उसे पोस्ट करना- आपको जेल पहुंचा सकता है. पुलिस आपके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सकती है और क्रिमिनल कोर्ट ऐसे मामलों में सजा सुना सकती है.

‘मां पर हमला कांग्रेस को पहुंचा सकता है नुकसान’

राजनीतिक विश्लेषक अभिषेक रंजन ने अमर उजाला से कहा कि इसके पहले के कई अनुभव यह बताने के लिए पर्याप्त हैं कि प्रधानमंत्री पर निजी हमला करना किसी भी दल के लिए फायदे का सौदा नहीं रहा है। स्वयं कांग्रेस ने ही 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के पहले पीएम मोदी पर निजी हमला कर उन्हें बढ़त दे दी थी। उनका मानना है कि यदि कांग्रेस-राजद पीएम और विशेषकर उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी करते हैं तो इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।

Leave a Comment