Latest News
ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर!
Home » छत्तीसगढ़ » सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दिया बयान

सांसद ज्योत्सना महंत ने कार्यकर्ताओं की भूमिका पर दिया बयान

Share:

 

 

Chhattisgarh News: सांसद#ज्योत्सना_चरणदास_महंत ने कहा है कि वास्तविक रूप से कार्यकर्ता ही नेताओं के लिए सच्चे मार्गदर्शक व हितैषी की भूमिका में होते है। जमीन की सच्चाई उनके पास होती है। जहां कहीं वे कुछ खामियां देखते है नेताओं को अवगत कराते है। सांसद ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत द्वारा दिए गए एक बयान के संदर्भ में इस बात को कहा जिसमें उन्होंने कार्यकर्ता और चमचे के बीच के अंतर को बताया था।
सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि हम उस परंपरा को मानने वाले है जिसमें – निंदक नियरे राखिये, आंगन कुटी छवाय, की बात कही गई है। सही मायने में जो आलोचक होते हैं वे किसी व्यक्ति के शुभचिंतक होते है। एक प्रकार से कार्यकर्ता भी इसी भूमिका में होते हैं न कि चमचे। अपने स्वार्थ के लिए कोई व्यक्ति कुछ दिन तक आपका पिछलग्गू हो सकता है। लेकिन कार्यकर्ता निष्ठा और बिना किसी स्वार्थ के नेताओं के लिए काम करते है। इसलिए संगठन हित के साथ-साथ नेताओं का हित कुल मिलाकर कार्यकर्ताओं से ही है। इसलिए हर कहीं कार्यकर्ता ज्यादा मान-सम्मान पाते है, दूसरे नहीं।
भाजपा
बता दे कि हाल ही में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडे ने बयान दिया था जिसमे उन्होंने कांग्रेस में चमचागिरी संस्कृति के संबंध में बताते हुए कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवक भाव से काम करते हैं। पांडे ने कहा कि पीएम मोदी खुद को चौकीदार और सेवक कहते हैं और वे सामान्य कार्यकर्ता के साथ बैठने में गुरेज नहीं करते। उन्होंने कहा कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए गए चमचा संस्कृति पर मैं पूछना चाहता हूं कि दीपक बैज किसके चमच हैं?
बता दे की छत्तीसगढ़ की सियासत में चमचा और चमचागिरी को लेकर कांग्रेस भाजपा में आरोप प्रत्यारोप तेज हो गया हैं। दोनों ही पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को पार्टी का शुभचिंतक मानते हैं। साथ ही पार्टी नेता कार्यकर्ता और चमच में अंतर भी बता रहे हैं।

 

latest news