Latest News
राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा: अभनपुर प्रशिक्षण शिविर में जिला अध्यक्षों को देंगे ‘पावर’, संगठन विकेंद्रीकरण पर बड़ा मंथन ## NEET UG 2026: लखनऊ में अनोखा नजारा, डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा देने पहुंचे 69 साल के ‘युवा’ अभ्यर्थी उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग के गुरुद्वारे में निहंगों का कब्जा बरकरार, चमोली में धारा 144 लागू और इंटरनेट बंद बिहार: CM सम्राट चौधरी को अपशब्द और पुलिस को ‘विकास दुबे’ जैसा अंजाम भुगतने की धमकी, वैशाली का सर्वेश चौधरी रडार पर 🌾 PM-किसान योजना: प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की 23वीं किस्त, छत्तीसगढ़ के 24 लाख किसानों को मिले ₹490 करोड़ ## मुख्य समाचार: खेती में तकनीक का नया अध्याय, हरी झंडी दिखाकर मुख्यमंत्री ने किया रवाना
Home » रायपुर » बिलासपुर » जोरदार स्वागत: क्रेन की मदद से सचिन पायलट को पहनाई गई गजमाला, बिलासपुर में दिखा कांग्रेस जनों में जोश

जोरदार स्वागत: क्रेन की मदद से सचिन पायलट को पहनाई गई गजमाला, बिलासपुर में दिखा कांग्रेस जनों में जोश

Share:

Bilaspur Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बिलासपुर में जोरदार और जोशीला स्वागत किया गया। एक कांग्रेस नेता ने बताया की कांग्रेस जनों ने  सचिन जी को करीब 300 किलो की गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। यह माला इतनी भारी थी कि इसे पहनाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी।

स्वागत की झलक

– सचिन पायलट को जब गजमाला पहनाई गई, तो वे पहले चौंक गए और फिर मुस्कुराते हुए स्वागत स्टेज पर पहुंचे। यहां कर्मा नृत्य और ढोल नगाड़ों की थाप से पूरा मामला खुशनुमा और जोशीला नजर आ रहा था। हर तरफ से कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के गगन भेदी नारे लग रहे थे।

>- सचिन पायलट कांग्रेस जनों का जोश और उत्साह देख काफी गदगद नजर आए। जमकर आतिश बाजी हुई

>- पायलट नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत से भी कई बार चर्चा करते हुए नजर आए। संभवतः महंत ने कार्यक्रम की पूरी रूप रेखा और कांग्रेस के अंदर की राजनीति के संबंध में जानकारी दी हो।

>- स्टेज पर नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे।

;>- सचिन पायलट ने तमाम कांग्रेस जनों से सहर्ष मुलाकात की और उनका अभिवादन स्वीकार किया।

कांग्रेस का बड़ा आयोजन 

यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लिए एक बड़ा आयोजन था, जिसमें सचिन पायलट की लोकप्रियता और कांग्रेस की एकजुटता का प्रदर्शन देखने  को मिला हुआ। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत,पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हरीश परसाई सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment