CG News:छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले वोट चोरी का मुद्दा गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने आज बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया है, जहां पार्टी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर बड़ा प्रदर्शन कर रही है। इसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट रायपुर पहुंचे उन्होंने एयरपोर्ट पर ही मीडिया से चर्चा पर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। बिलासपुर के सम्मलेन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज,पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव, कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत सहित प्रदेश भर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इस आयोजन में शामिल हुए
कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट का बयान
>- छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने कहा, “वोट चोरी के प्रकरण को लेकर राहुल गांधी ने जो तथ्य सामने रखे हैं, वे बेहद गंभीर हैं।”
>- उन्होंने कहा, “चुनाव आयोग ने अब वोटर लिस्ट नहीं देने का कानून बना दिया है, यह दिखाता है कि कहीं न कहीं गड़बड़ी है।”
हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत
>- बिलासपुर में आयोजित इस सम्मेलन के बाद कांग्रेस एक विशाल हस्ताक्षर अभियान भी चलाएगी, ताकि जनता को इस मुद्दे से सीधे जोड़ा जा सके।
चुनावी नेतृत्व को लेकर सवाल
>- सचिन पायलट ने स्पष्ट कहा, “जब कांग्रेस चुनाव लड़ती है, तो पार्टी चुनाव लड़ती है, केवल व्यक्ति नहीं।”
>- उन्होंने कहा, “सभी को जिम्मेदारी दी जाती है और हम सब मिलकर चुनाव लड़ेंगे।”
डबल इंजन की सरकार पर निशाना
>- सचिन पायलट ने कहा, “ये सरकार सिर्फ धुआं फेंक रही है, जनता की असल समस्याओं पर कोई काम नहीं हो रहा।”
यूनिफाइड कमांड बैठक को लेकर बीजेपी पर तंज
>- सचिन पायलट ने कहा, “बीजेपी इसमें राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश करती है। ज्यादा प्रचार होता है, लेकिन असल में पारदर्शिता की कमी है।”
आने वाले दिनों में राज्य की सियासत
;>- बिलासपुर से कांग्रेस का यह आक्रामक रुख आने वाले दिनों में राज्य की सियासत को और गर्मा सकता है।
>- वोटर लिस्ट की पारदर्शिता और चुनाव प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों ने राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है
।








