Latest News
ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Home » स्वास्थ्य » KORBA : एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही हार्ट अटैक मरीजों की जान

KORBA : एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही हार्ट अटैक मरीजों की जान

Share:

KORBA : एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस से बच रही हार्ट अटैक मरीजों की जान

MGM Hospital Korba: ट्रांसपोर्ट नगर नया बस स्टैंड स्थित  एमजीएम हॉस्पिटल में थ्रॉम्बोलिसिस जैसी अत्याधुनिक सुविधा से हार्ट अटैक मरीजों की जानें बचाई जा रही हैं। अस्पताल के एमडी मेडिसिन डॉक्टर प्रिंस जैन ने इस सुविधा को संभव बनाया है, जिससे अब कोरबा के मरीजों को रायपुर या अन्य बड़े शहरों तक भागने की मजबूरी से छुटकारा मिल गया है।

थ्रॉम्बोलिसिस की सुविधा

बीते कुछ एक माह में अस्पताल में 15 से अधिक मरीजों को समय रहते थ्रॉम्बोलिसिस देकर हार्ट अटैक से होने वाली मौत से बचाया गया है। डॉक्टर जैन की देखरेख और अनुभव के कारण मरीजों को तुरंत राहत मिली और परिवार को बड़ी चिंता से निजात मिली।

24 घंटे उपलब्ध सुविधाएँ

एमजीएम हॉस्पिटल में 24 घंटे डिलीवरी, शिशुरोग विशेषज्ञ, ट्रॉमा केयर यूनिट, हड्डी रोग विशेषज्ञ और जनरल सर्जरी की सेवाएँ उपलब्ध हैं। इसके अलावा अस्पताल में 22 बेड का अत्याधुनिक आईसीयू भी स्थापित किया गया है।

किफायती और बेहतर स्वास्थ्य सेवा

एमजीएम हॉस्पिटल में 24 घंटे फार्मेसी और लैब की सुविधा है, जिससे मरीजों को दवाओं और जाँच के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ता। अस्पताल में प्राइवेट वार्ड और जनरल वार्ड भी उपलब्ध हैं, जिससे हर वर्ग का मरीज बेहतर और किफायती स्वास्थ्य सेवा पा सकता है।

जीवनदायिनी पहल

एमजीएम हॉस्पिटल और डॉक्टर प्रिंस जैन की यह पहल न केवल कोरबा बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी जीवनदायिनी साबित हो रही है। आने वाले समय में यहाँ और भी नई सुविधाएँ शुरू की जाएंगी, जिससे इस क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

Leave a Comment

latest news