Latest News
“बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत
Home » रायपुर » बिलासपुर » बिलासपुर जोन के यात्रियों को बड़ी सौगात: छोटे स्टेशनों पर फिर से रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें.. देखें

बिलासपुर जोन के यात्रियों को बड़ी सौगात: छोटे स्टेशनों पर फिर से रुकेंगी एक्सप्रेस ट्रेनें.. देखें 

Share:

बिलासपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों से बिलासपुर संसदीय क्षेत्र, छत्तीसगढ़ एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को बड़ी सौगात मिली है। कोरोनाकाल से बंद कुछ ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर पुन: ठहराव शुरू हो रहा है। रेलवे बोर्ड से मंजूरी मिलने के बाद अब यात्रियों को छोटे स्टेशनों पर एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी, जिससे उनकी यात्रा सुगम और सुविधाजनक हो जाएगी।

कौन सी ट्रेनें किन स्टेशनों पर ठहरेंगी?

कई ट्रेनें अब छोटे स्टेशनों पर ठहरेंगी, जिनमें शामिल हैं:
▪️18236/18235 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस-बेलगहना-

▪️18236/18235 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस-करगीरोड

▪️15160/ 15159 दुर्ग-छपरा एक्सप्रेस-बेलगहना

▪️18478/18477 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस-बेलगहना

▪️18236 /18235 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस-खोंगसरा

▪️18258/18257 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस-खोंगसरा

▪️18258/ 18257 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस-पेंड्रारोड

▪️18114/ 18113 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस-गतौरा

▪️18030 /18029 शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस-बिल्हा

▪️12856/12855 इतवारी-बिलासपुर एक्सप्रेस – बिल्हा

▪️18240/ 18239 इतवारी – कोरबा एक्सप्रेस – बिल्हा

▪️15160/15159 दुर्ग – छपरा एक्सप्रेस – बिल्हा

▪️18110/ 18109 टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस – ब्रजराजनगर-

▪️20808/20807 अमृतसर – विशाखापत्तनम एक्सप्रेस – बेलपहाड़-

▪️11752/11751 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस – बैहाटोला

▪️18204/18203 कानपुर – दुर्ग एक्सप्रेस – उमरिया

▪️18756/ 18755 अंबिकापुर – शहडोल एक्सप्रेस – अमलाई

▪️18204/ 18203 कानपुर – दुर्ग एक्सप्रेस – बिरसिंहपुर-

▪️15160/ 15159 दुर्ग – छपरा एक्सप्रेस – चंदिया रोड-

▪️18110/ 18109 टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस – किरोडीमल नगर-

▪️18756/18755 अंबिकापुर – शहडोल एक्सप्रेस – करंजी

▪️11752/11751 चिरमिरी – रीवा एक्सप्रेस – पाराडोल

▪️12852/12851 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल – बिलासपुर एक्सप्रेस मल मरोड़ा-

▪️11752 /11751 चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस-धुरवासिन-

▪️18238/ 18237 अमृतसर -बिलासपुर एक्सप्रेस – हथबंध-

▪️18030/18029 शालीमा -लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस- देवबलोदा चारोदा

*क्षेत्रवासियों को राहत*

आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि यह निर्णय क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करता है। कोविड-19 के दौरान बंद हुए ट्रेनों के ठहरावों के कारण यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। मुझे खुशी है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्षेत्र की जरूरतों को समझते हुए सभी ठहरावों की पुनर्बहाली की अनुमति दी। इससे बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल के यात्रियों को निश्चित रूप से राहत मिलेगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

Leave a Comment