Latest News
कोरबा में सोमवार को काल का तांडव: तीन अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत  कौन रहेगा अंदर, किसकी होगी छुट्टी? साय सरकार के 2.5 साल पूरे होते ही कैबिनेट में महा-सर्जरी की तैयारी! इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰 रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का खूनी हमला, DFO वरुण जैन ने सूझबूझ से बचाई जान : 🔥 कोरबा उपचुनाव में सबसे बड़ा धमाका: कड़े पहरे में जेल से आया ‘वो’ कैदी और भर दिया पर्चा… उड़ गए विरोधियों के होश!
Home » खेल » वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप: सात्विक और चिराग की जोड़ी ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

Share:

 

World Badminton Championships:भारत की स्टार बैडमिंटन जोड़ी सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने पेरिस में चल रही वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है। इससे पहले भी यह जोड़ी 2022 में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी है।

*सेमीफाइनल में हार*

इस बार भारतीय जोड़ी के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन सेमीफाइनल में चीनी जोड़ी चेन बो यांग और लियू यी ने उन्हें 62 मिनट में 21-19, 18-21, 21-12 से हरा दिया। सेमीफाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई दे रहे थे।

*क्वार्टरफाइनल में जीत*

क्वार्टरफाइनल में भारतीय जोड़ी ने मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक को 21-12, 21-19 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। इसके साथ ही उन्होंने मलेशियाई जोड़ी से पेरिस ओलंपिक के क्वार्टरफाइनल और साल 2022 में वर्ल्ड चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला भी ले लिया था।

*मेडल जीतने का फायदा*

सात्विक-चिराग को ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर इनाम के रूप में कोई प्राइम मनी नहीं मिली, लेकिन उन्हें पॉइंट्स दिए जाएंगे। इसके अलावा बड़ी-बड़ी कंपनियां उन्हें स्पॉन्सरशिप दे सकती हैं और उनकी रैंकिंग में सुधार होगा।

*अन्य उपलब्धियां*

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने हाल ही में थाईलैंड ओपन का खिताब जीता था। उन्होंने चीन के लियू यि और चेन बो यांग को हराकर पुरुष डबल्स खिताब अपने नाम किया था। यह उनकी इस सीजन की दूसरी और करियर की नौवीं बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर खिताब है।

Leave a Comment