Latest News
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: आमने-सामने आए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान वेनेजुएला में 39 सेकंड के भीतर दो महाविनाशकारी भूकंप: मलबे में तब्दील हुईं इमारतें, 10,000 से अधिक मौतों की आशंका! मिर्जापुर का भौकाल अब बड़े पर्दे पर: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का नया पोस्टर आउट, आज दोपहर 12 बजे रिलीज होगा धमाकेदार टीज़र जैकलीन फर्नांडिस के लिए आज का दिन अहम: 200 करोड़ के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, करियर और निजी आजादी पर टिकी नजरें अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: सी-वोटर सर्वे में फूटा जनता का गुस्सा, 63% ने माना ‘बेहद गंभीर मामला’, सरकार और ट्रस्ट पर उठे सवाल पुलिस के नाम पर डरा-धमकाकर 5 लाख की उगाही करने वाला चांपा निवासी आरोपी बिलासपुर में गिरफ्तार, साथी फरार
Home » कोरबा » कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है, ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात बढ़ता जा रहा है, ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा आर्थिक नुकसान

Share:

कोरबा 27 अगस्त। जिले के कटघोरा वनमंडल में हाथी समस्या समाप्त होने का नाम ही नहीं ले रहा है, उल्टा हाथियों का उत्पात और भी बढ़ता जा रहा है। बीती रात अचानक धमके 52 हाथियों के दल ने डिविजन के केंदई रेंज के कोरबी सर्किल अंतर्गत खुर्रूपारा व कोरबी गांव में जमकर उत्पात मचाया।

इस दौरान हाथियों ने ग्रामीणों के खेतों व बाड़ी में घुसकर वहां लगे धान तथा मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया और उसे तहस-नहस कर दिया। जिससे 15 ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में आने तथा उत्पात मचाए जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और उन्हें खतरा बना हुआ है।

वहीं वन विभाग द्वारा निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तक हाथियों का दो दल सिरमिना सर्किल के साल्हीपहाड़ एवं पसान रेंज के बनिया क्षेत्र में घूम रहा था। बताया जाता है कि हाथियों का दोनों दल रात में एक साथ मिल गया और केंदई रेंज के कोरबी सर्किल में पहुंचकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। रात में ग्रामीणों द्वारा हाथियों के आने और उत्पात मचाए जाने की जानकारी दिए जाने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और हाथियों को खदेडने की कार्यवाही की, जिस पर हाथियों ने जंगल का रूख किया। वर्तमान में हाथियों का यह दल खुर्रूपारा जंगल में विचरण कर रहा है।

Leave a Comment

latest news