Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » राजनीति » राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर सियासी घमासान

राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पर सियासी घमासान

Share:

वोटर अधिकार यात्रा:कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा पूर्णिया पहुंची, जहां दोनों नेताओं ने बाइक रैली भी निकाली। हालांकि, इस दौरान यात्रा का विरोध भी हुआ। सबसे बड़ा विरोध तेजस्वी यादव के भाई तेजप्रताप यादव ने किया।

तेजप्रताप यादव का हमला
तेजप्रताप यादव ने वोटर अधिकार यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी यादव और राहुल गांधी एसी कारों और हेलीकॉप्टर से यात्रा कर रहे हैं, लेकिन वे गांव की पगडंडियों पर चलकर जमीन से जुड़े नेता बनना चाहते हैं। उन्होंने दावा किया कि बिहार की जनता समझती है कि असली जमीनी नेता कौन है। तेजप्रताप ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव की नीतियों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गरीब-मजदूर को आवाज दी और वे भी सामाजिक न्याय को आगे बढ़ाने का काम करेंगे और गांव के नेता बने रहेंगे ।

भाजपा नेताओं का हमला
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विकास को आगे बढ़ा रहे हैं, जबकि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव प्रधानमंत्री के खिलाफ अशब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। सम्राट चौधरी ने कहा कि कुछ “युवराज” घूम रहे हैं, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि उनके माता-पिता ने 15 साल के शासन में क्या किया ।

वोटर अधिकार यात्रा के बारे में
वोटर अधिकार यात्रा का उद्देश्य मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को उजागर करना और लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। यह यात्रा 16 दिनों तक चलेगी और करीब 1300 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राज्य के 20 से ज्यादा जिलों से गुजरेगी। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की कोशिश होगी कि वे अपनी राजनीति जमीन को मजबूत करें और जनता का समर्थन हासिल करें ।

तेजप्रताप यादव का सरकार पर हमला
तेजप्रताप यादव ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बिहार में बढ़ते अपराध, हत्या, बलात्कार और शराबबंदी को लेकर सवाल उठाए। तेजप्रताप ने कहा कि शराबबंदी सिर्फ कागजों पर है, असल में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। उन्होंने बिहार में पलायन और रोजगार को सबसे गंभीर समस्या बताया और कहा कि पढ़े-लिखे नौजवान पकौड़ा तलने पर मजबूर हैं और नौकरी न मिलने के कारण उनकी शादियां भी नहीं हो पा रही हैं।

Leave a Comment