Latest News
झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित
Home » स्वास्थ्य » समाज सेवा : NKH जीवन आशा हॉस्पिटल में 15 अगस्त तक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श

समाज सेवा : NKH जीवन आशा हॉस्पिटल में 15 अगस्त तक निःशुल्क चिकित्सा परामर्श

Share:

जमनीपाली । रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए एन के एच जीवन आशा हॉस्पिटल, जमनीपाली में 6 अगस्त से 15 अगस्त 2025 तक निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह परामर्श सेवा प्रतिदिन सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
इस विशेष अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसमें जनरल मेडिसिन (आंतरिक रोग विशेषज्ञ), हड्डी रोग विशेषज्ञ (ऑर्थोपेडिक), शिशु रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ (गायनेकोलॉजिस्ट) शामिल हैं। यह परामर्श सेवा पूरी तरह से निशुल्क है और मरीजों को ओपीडी (बाह्य रोगी विभाग) में बिना किसी शुल्क के जांच और सलाह दी जा रही है।
हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो आर्थिक कारणों से नियमित जांच नहीं करवा पाते। रक्षाबंधन और स्वतंत्रता दिवस जैसे सामाजिक और राष्ट्रीय पर्वों को ध्यान में रखते हुए अस्पताल ने इस जनसेवा अभियान को प्रारंभ किया है। एनकेएच जीवन आशा हॉस्पिटल की यह पहल न सिर्फ चिकित्सा सेवा की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने अधिक से अधिक नागरिकों से अपील की है कि वे इस सेवा का लाभ उठाएं और समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं।

latest news