Latest News
कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद के नतीजे घोषित देखें परिणाम  देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग मिशन 2028: रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय महाप्रशिक्षण, राहुल गांधी सिखाएंगे जीत का मंत्र फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर..
Home » कोरबा » KORBA: महिला के गले से सोने का लॉकेट झपट कर भागा लुटेरा: घटना सीसीटीवी में कैद

KORBA: महिला के गले से सोने का लॉकेट  झपट कर भागा  लुटेरा: घटना सीसीटीवी में कैद

Share:

कोरबा : हरदीबाजार पुलिस थाना अंतर्गत ग्राम उतरदा के रेलडबरी मेंन रोड स्थित भागबली पटेल किराना दुकान में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सूट-बूट और काला चश्मा पहने युवक ग्राहक बनकर दुकान आया और राजश्री गुटखा मांगा। जैसे ही दुकानदार कुंजमती पटेल ने गुटखा देने के लिए हाथ बढ़ाया, युवक ने उनके गले से सोने का लॉकेट झपट लिया और तेजी से हरदी बाजार की ओर भाग निकला।

*पुलिस जांच में जुटी*

सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस अज्ञात चोरों की पतासाजी में लग गई है। पुलिस ने सड़क किनारे लगे दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और सरहदी क्षेत्रों के थाना चौकी में भी सूचना दी गई है। पीड़ितों ने घटना की जानकारी पुलिस को दो घंटे बाद दी गई और चोरों का सीसीटीवी फुटेज दिया गया।

*चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं*

हरदीबाजार थाना अंतर्गत इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पूर्व भी हरदी बाजार थाना क्षेत्र में हनुमान मंदिर सहित बस स्टैंड में मोबाइल चोरी हुआ था। इसी तरह साप्ताहिक बाजार में चोरों द्वारा खरीददारों का पॉकेटमार मोबाइल एवं पर्स की चोरी का वारदात होता ही जा रहा है

Leave a Comment

latest news