Home » Uncategorized » दरोगा ने अपनी दो बेटियों के साथ छत से गंगा जी में लगाई छलांग.. वायरल वीडियो को 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं

दरोगा ने अपनी दो बेटियों के साथ छत से गंगा जी में  लगाई छलांग.. वायरल वीडियो को 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका हैं

Share:

 

The inspector along with his two daughters jumped from the roof into the Ganga. The viral video has been viewed more than 24 million times

प्रयागराज वीडियो वायरल न्यूज: उत्तर प्रदेश पुलिस के सब इंस्पेक्टर चंद्रदीप निषाद इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हालांकि, इसकी वजह कोई बड़ा ऑपरेशन या अपराधी की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि बाढ़ के पानी में रील बनाना है।प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र के निवासी चंद्रदीप का घर हाल ही में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न हो गया, लेकिन उन्होंने इस संकट को भी एक आस्था से भरा उत्सव बना डाला।

प्रयागराज में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. जहां पर एक ओर बारिश ने कई जगहों पर हाहाकार मचा दिया है, तो वही पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दरोगा जी गंगा नदी में तैराकी करते हुए नजर आ रहे है.

पहले जब बाढ़ का पानी इनके घर तक पहुंचा था, तो इन्होने घर से ही गंगा नदी जो इनके दरवाजे तक पहुंची थी, वहां पर पूजा की थी. इसके बाद इनका दूसरा वीडियो सामने आया था, जहां पर वे घर के दुसरे फ्लोर से पानी में छलांग लगाई थी, इसके बाद अब उन्होंने अपनी दो बेटियों के साथ घर की छत से छलांग लगाई है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है.इस वीडियो को अब तक फेसबुक पर 24 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि हमारी छोरियां, छोरों से कम हैं क्या? जय गंगा मैया। इस वीडियो के साथ बैकग्राउंड में महाकुंभ के दौरान बना गाना ‘ये प्रयागराज है’ बजता सुनाई देता है।

इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

घर की छत से छलांग और गंगा स्नान

सब इंस्पेक्टर चंद्रदीप निषाद बाढ़ के पानी में डुबकी लगाते और जयकारा लगाते नजर आ रहे हैं.एक वीडियो में वे घर की बालकनी से सीधे पानी में छलांग लगाते हैं. किसी और वीडियो में वे गंगा का पूजन करते दिखते हैं. इन सभी पलों को उन्होंने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया, जहां ये वायरल हो गए हैं.।

दरोगा की चेतावनी

एक वायरल वीडियो में चंद्रदीप निषाद साफ कहते हैं कि वे राष्ट्रीय स्तर के तैराक रह चुके हैं और लोगों को ऐसा करने से मना करते हैं. उन्होंने लिखा, ‘मैं मां गंगा की गोद में हूं, लेकिन कृपया आप ऐसा न करें. हर वीडियो के साथ ‘जय गंगा मैया’ की श्रद्धा झलकती है.

पुलिस अफसर या सोशल मीडिया स्टार?

प्रयागराज के दारागंज क्षेत्र में रहने वाले चंद्रदीप निषाद अब केवल एक पुलिस अधिकारी नहीं रहे, बल्कि वे सोशल मीडिया पर ‘कंटेंट क्रिएटर’ के रूप में भी जाने जाने लगे हैं.फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके हजारों फॉलोअर्स हैं.उनकी प्रोफाइल बताती है कि वे एसटीएफ , क्राइम ब्रांच और हाईकोर्ट सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभागों में भी काम कर चुके हैं.

Leave a Comment