Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » कोरबा जिला जेल से फरार चार बंदियों में दो पकड़ाए,10 हजार का इनाम घोषित

कोरबा जिला जेल से फरार चार बंदियों में  दो पकड़ाए,10 हजार का इनाम घोषित

Share:

कोरबा: जिला जेल से फरार चार बंदियों में से दो के पकड़े जाने की सूचना विश्वस्त सूत्रों से मिली हैं इन्हें कहां और किस हालत में पकड़ा गया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उम्मीद की जा रही हैं कि पुलिस बाकी दो फरार आरोपियों की जल्द ही पकड़ लेंगी, पुलिस अमला शुरू दिन से ही मुस्तैदी के साथ फरार आरोपियों को पकड़ने में जुट गया था, तीसरे दिन प्राप्त जानकारी के अनुसार दो आरोपी पकड़ में आए हैं। वहीं दूसरी तरफ जेल से चार कैदियों के फरार होने के मामले में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है।  सहायक जेल अधीक्षक को बिलासपुर अटैच कर दिया। इससे पहले तीन जेल प्रहरियों को भी लापरवाही के आरोप में निलंबित किया जा चुका है।

*फरार बंदियों की जानकारी और इनाम की घोषणा*

पुलिस अधीक्षक ने फरार बंदियों की जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है और आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बंदियों के बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

*प्रशासन की कार्रवाई*

>- सहायक जेल अधीक्षक को बिलासपुर अटैक कर दिया गया हैं।

>- तीन जेल प्रहरियों को निलंबित किया गया

>- फरार बंदियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी

>- जेल की सुरक्षा में हुई चूक की गहन जांच की जा रही है

>- पुलिस को मिली सफलता

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार फरार आरोपियों में दो को पकड़ लिया गया हैं।