Well accident in Korba: Bodies of parents and son were taken out from the debris after 25 hours of rescue operation, digging was done up to 30 feet depth
छत्तीसगढ़/कोरबा:कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खोडरी के बनवार गांव में मंगलवार सुबह हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पिता, माता और पुत्र शामिल हैं। घटना के बाद SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया और 25 घंटे बाद मलबे से तीनों शव बरामद किए गए।
*घटना के विवरण:*
– 29 जुलाई की सुबह कुएं से मोटर पंप निकालने के प्रयास में अचानक कच्चा कुआं धंस गया।
– घटना में एक ही परिवार के तीन लोग चेदू राम श्रीवास (65 वर्ष), कंचन बाई श्रीवास (53 वर्ष) और गोविंद श्रीवास (30 वर्ष) मलबे में दब गए।
– SDRF की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू किया, लेकिन बारिश और मिट्टी धंसने के चलते ऑपरेशन को रात में रोकना पड़ा। रेस्क्यू ऑपरेशन इसलिए चुनौती पूर्ण था क्योंकि बार बार मिट्टी धस जा रही थी
– सुबह से पुनः रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया और लगभग 30 फीट गहराई तक खुदाई के बाद शव बरामद किए गए।
*प्रशासन की कार्रवाई:*
– घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने आवश्यक राहत और सहायता के प्रयास शुरू किए।
– परिजनों को सहायता प्रदान की जा रही है।
*ग्राम में शोक का माहौल:*
– घटना से गांव में शोक का माहौल है।
– परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।








