MP representative demanded road safety in Korba, wrote a letter for construction of speed breakers
KORBA:कोरबा शहर में सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सांसद प्रतिनिधि सुनील जैन ने जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक और नगर पालिका निगम के आयुक्त को पत्र लिखकर गति अवरोधक निर्माण की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में शहर के विभिन्न हिस्सों में गति अवरोधक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है।
*क्या है मांग?*
सुनील जैन ने अपने पत्र में कहा है कि शहर में कई जगहों पर सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और लोगों की जान जा रही है। उन्होंने मांग की है कि सीतामढ़ी से लेकर अग्रसेन तिराहा और अग्रसेन तिराहा से लेकर सोनालिया पुल तक कई जगहों पर गति अवरोधक बनाया जाए। इसके अलावा उन्होंने कोरबा ओवर ब्रिज उतरने के समय अग्रसेन विद्यालय और कॉलेज हैं वहां पर भी गति अवरोधक बनाने का निवेदन किया है,ताकि वाहनों की गति नियंत्रित हो सकें और दुर्घटनाओं में कमी हो सकें। जैन ने अपने मांग पत्र में वीआईपी मार्ग जो जैन चौराहे से साकेत भवन तक अति व्यस्तम मार्ग है उसमें भी हर चौक पर ब्रेकर बनाया जाना आवश्यक है ।इस मार्ग में सरस्वती शिशु मंदिर,अंधेरी कछार स्कूल और सीएसईबी स्कूल के अलावा अत्यधिक व्यस्तम चौराहे हैं जहां पर आए दिन दुर्घटना होती रहती हैं।
*गुणवत्ता के साथ निर्माण*
सुनील जैन ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि गति अवरोधक का निर्माण गुणवत्ता के साथ किया जाए, जिससे आम लोगों को तकलीफ न हो। उन्होंने होटल आश्रय के सामने मेन रोड एवं रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग में बने गति अवरोधक को भी सुधारने की मांग की है।
*आशा और विश्वास*
सुनील जैन ने अपने पत्र में आशा और विश्वास व्यक्त किया है कि प्रशासन उनके पत्र पर संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई करेगा और गति अवरोधक निर्माण के लिए निर्देश जारी करेगा।








