Latest News
कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला #बंगाल_चुनाव_2026: “भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे” — अमित शाह का बड़ा प्रहार बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » गोमती के धरने से एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन में खलबली, जाने पत्र में क्या लिखा?

गोमती के धरने से एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन में खलबली, जाने पत्र में क्या लिखा?

Share:

 

Gomti’s protest causes panic in SECL Kusmunda management, know what is written in the letter? 

कोरबा। जिले में संचालित SECL की कुसमुण्डा परियोजना प्रभावित ग्राम मनगाँव निवासी गोमती केंवट जब अपनी जिद पर अड़ी रही तो अधिकारियों में खलबली मच गई।

0 देर रात बताया गया शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई 

सोमवार को सुबह से महाप्रबंधक कार्यालय के गेट पर धरना देकर बैठी गोमती ने तीन दिन यहीं पर बैठे रहने की चेतावनी दी। देर रात उसे बताया गया कि शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है। इस आशय का पत्र भी उसे पढ़कर सुनाया गया।

0  SECL kusmunda ने पत्र में लिखा 

गोमती केंवट ने शिकायत में यह बताया है कि कुसमुंडा क्षेत्र द्वारा अर्जित की गई ग्राम मनगाँव की खसरा क्रमांक 398/2, 398/3, 418/2, 432, 434/3, 437, 438/2, 441/2, 441/3 की भूमि उसके ससुर रमेश पुत्र सलिकराम की थी, तथा कूट रचना कर प्रहलाद पुत्र रमेश नौकरी कर रहा है एवं भटगांव क्षेत्र में पदस्थ है।
इस सम्बन्ध में स्टाफ अधिकारी (एच आर), भटगाँव को कुसमुंडा महाप्रबंधक कार्यालय से जारी पत्र क्रमांक 1530 दिनांक 21-07-2025 प्रेषित किया गया है जिसमे यह उल्लेख किया गया है कि प्रहलाद आत्मज रमेश अगर नौकरी से त्यागपत्र/वी.आर.एस देते हैं, या त्यागपत्र/वीआरएस प्रक्रियाधीन है तो इस संबंध में नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जांच कार्यावाही तक देय भुगतान पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही शिकायत को ध्यान में रखते हुए प्रहलाद पुत्र रमेश की विभागीय जांच भटगाँव क्षेत्र में लंबित है, इस जांच कार्यवाही में कुसमुंडा क्षेत्र अवश्यकतानुसार मदद करेगा ताकि जांच में विलंब न हो। साथ ही एक अधिकारी को जो भू-राजस्व विभाग कुसमुंडा से हो, इस कार्य हेतु भेजा जाएगा।

 

Leave a Comment