Latest News
कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य पद के नतीजे घोषित देखें परिणाम  देवभूमि में खूनी संघर्ष: विकासनगर में ‘पानी’ के विवाद ने लिया सांप्रदायिक मोड़, एक युवक की मौत के बाद चला बुलडोजर कोरबा: मानिकपुर खदान में राखड़ का ‘पहाड़’, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री से की उच्च स्तरीय जाँच की मांग मिशन 2028: रायपुर में कांग्रेस का 10 दिवसीय महाप्रशिक्षण, राहुल गांधी सिखाएंगे जीत का मंत्र फीफा वर्ल्ड कप भविष्यवाणी: लगातार 3 बार सटीक अनुमान लगाने वाले अर्थशास्त्री ने बताया, कौन जीतेगा इस बार का विश्व कप! कोरबा प्रेस क्लब चुनाव: राजेन्द्र जायसवाल और नौशाद खान के बीच शह-मात का खेल, जाने क्या होगा जीत हार का अंतर..
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » मंत्री लखनलाल देवांगन कांग्रेस पर बरसे, पूछा सवाल – क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी रहेगी, जैसे आज खड़ी हुई हैं?

मंत्री लखनलाल देवांगन कांग्रेस  पर बरसे, पूछा सवाल – क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी रहेगी, जैसे आज खड़ी हुई हैं?

Share:

Minister Lakhanlal Devangan lashed out at Congress and asked – will Congress continue to stand in support of every criminal like it is doing today?

[कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य की गिरफ्तारी के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। चैतन्य की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में माहौल गरमा गया हैं। कांग्रेस ने अब खुलकर मोर्चा खोलते हुए आज 22 जुलाई को दोपहर 12 बजे से राज्यव्यापी चक्का जाम और आर्थिक नाकेबन्दी का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद भाजपा भूपेश बघेल और कांग्रेस पर हमला करना शुरू कर दिया।प्रदेश भर में पार्टी के नेता और मंत्री पत्रकार वार्ता के माध्यम से पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में हुए घोटालों को तथ्यों एवं दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब कर है। कोरबा में भी मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकार वार्ता लेकर तथ्यों एवं दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस को बेनकाब किया।] पढ़े मंत्री लखनलाल देवांगन ने पत्रकार वार्ता में क्या कहा

छत्तीसगढ़/कोरबा:  वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन ने आज टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आहूत प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बताएं कि भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल कांग्रेस के किस पद पर है जिस व्यक्ति का कांग्रेस में कोई पद नहीं उस व्यक्ति के लिए पूरी कांग्रेस प्रदेश में प्रदर्शन करने की बात कह रही है, इसका साफ मतलब है भूपेश बघेल ने पूरी कांग्रेस को पुत्र मोह में झोंक दिया है। कुल मिलाकर भूपेश बघेल अपने कारनामे को गलत दिशा देने का प्रयास कर रहे हैं ।श्री देवांगन ने कहा भूपेश बघेल की सरकार ने कोल परिवहन के सिस्टम को ऑनलाइन से ऑफलाइन कर दिया था। कोयला घोटाला की शुरुआत कोरबा जिले से हुई थी। यहां के तत्कालीन कलेक्टर को घोटाले में लिप्त होने के कारण जेल जाना पड़ा जो फिलहाल सशर्त बेल पर हैं। DMF में भी करोड़ों की बंदरबांट हुई और खुलकर भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में हुए घोटालों की जांच न केवल आगे बढ़ रही हैं बल्कि ठोस कार्रवाई की जा रही हैं और घोटाले बाजों को जेल भेजा जा रहा है , इतना ही नहीं और कई घोटालों के खुलासे होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा शराब घोटाला जो बाइस सौ करोड़ का था इसकी जांच आगे बढ़ती गई और घोटाला लगभग 31 सौ करोड़ तक जा पहुंचा,इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं की शराब घोटाला की राशि बढ़ जाए।

उन्होंने कहा कि यह बात समझ से परे है कि  भूपेश बघेल और कांग्रेस भ्रष्टाचारियों को बचाने पूरे प्रदेश की जनता को परेशान कर रही है और साथ ही उनका आर्थिक रूप से नुकसान भी करने जा रही है जो की प्रदेश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की कोल ब्लॉक आवंटन को लेकर कांग्रेस पार्टी और भूपेश बघेल के झूठ का पर्दापाश हो गया है। भाजपा ने पत्रकार वार्ता में तथ्यों एवं दस्तावेज के माध्यम से कांग्रेस के झूठ को एक बार फिर बेनकाब किया है।

*देवांगन का कांग्रेस पर आरोप*

– देवांगन ने कहा कि कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी का उदाहरण बार-बार प्रस्तुत कर रही है।

– उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को दस जनपथ का चारागाह बना दिया था।

– शराब घोटाले, कोयला घोटाले, चावल घोटाले, गोठान घोटाले से लेकर पीएससी घोटाले तक में इसने प्रदेश के संसाधनों को जमकर लूटा था।

– आज इन घोटालों के आरोपी एक-एक कर नप रहे हैं और जेल जा रहे हैं। घोटाले में कोरबा की तत्कालीन कलेक्टर को भी जेल जाना पड़ा है।

– उन्होंने कहा की घोटाले में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध हो रही कानून सम्मत कार्रवाई को कांग्रेस द्वारा कहीं और मोड़ा जा रहा हैं,यह दुर्भाग्य जनक हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासी कांग्रेस के क्रियाकलाप से भलीभांति परिचित हैं।

– श्री देवांगन ने कहा कि जब भी आप सभी (पत्रकार साथी) कोल ब्लॉक आबंटन और पेड़ कटाई आदि पर सवाल उठाते थे, तो दस जनपथ के दबाव में सीधे तौर पर भूपेश बघेल जी बचाव में आ जाते थे।कहते थे कि कोल ब्लॉक आबंटन का विरोध करने वाले अपने अपने घरों की बिजली बंद कर दे।

– उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि अब जब झूठे और बेबुनियाद आरोप लगा कर बघेल जी अपनी कालिख धोने की कोशिश कर रहे हैं,तो क्या वह अपने घर और राजीव भवन की बिजली बंद करेंगे

– श्री देवांगन ने यह भी कहा कि महाजेको कोल फील्ड की स्वीकृति में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संलिप्तता को लेकर तब अनेक अखबारों ने समाचार प्रकाशित किए थे। 25 मार्च 2022 को भूपेश सरकार ने राजस्थान में अशोक गहलोत की सरकार के रहते राजस्थान को कोल माइंस का आबंटन किया था।

*कोल ब्लॉक आवंटन पर सफाई*

– देवांगन ने कहा कि कोल ब्लॉक आवंटन का विरोध करने वाले अपने घरों की बिजली बंद करें।

– उन्होंने कहा कि यह तथ्य है कि न केवल भूपेश बघेल ने कोल ब्लॉक अशोक गहलोत को आवंटित किया था, बल्कि उससे पहले भी मनमोहन सिंह जी की सरकार में तमाम नियमों को धत्ता बताते हुए छत्तीसगढ़ के कोल ब्लॉक आवंटन की राह आसान की थी।

*कांग्रेस से सवाल*

– देवांगन ने कांग्रेस से पूछा कि क्या भूपेश बघेल यह घोषणा करेंगे कि अब कांग्रेस कभी बिजली का उपयोग नहीं करेगी?

– क्या कांग्रेस हर अपराधी के पक्ष में ऐसे ही खड़ी होगी, जैसे आज पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे के लिए हुई है?

पत्रकार वार्ता में ये भी थे उपस्थित

– मंत्री लखनलाल देवांगन के साथ पत्रकार वार्ता में कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी,प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री व पार्षद नरेन्द्र देवांगन,पूर्व महापौर जोगेश लांबा,पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चावलानी डॉ राजीव सिंह,भाजपा नेता प्रफुल्ल तिवारी उपस्थिति थे।

🔴

Leave a Comment

latest news