Deputy Chief Minister Arun Saw praised the service work of Dr. Prince Jain on the inauguration of MJM Hospital… said- The resolve to serve the people in the memory of the mother is commendable, this is a true respect for the mother.
Chhattisgarh/ Korba: कोरबा शहर को किफायती और हाई-टेक मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल, मीना जैन मेमोरियल (एमजेएम) हॉस्पिटल की सौगात मिली है। रविवार 20 जुलाई को, पूज्य गुरुमाता 105 आर्यिका श्री अखंडमती माताजी और अभेदमती माताजी के पावन सान्निध्य में, छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसका उद्घाटन किया। समारोह की अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने की, जबकि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने स्थित इस अस्पताल के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों का पुष्पगुच्छ और स्मृतिचिह्न देकर सम्मान किया गया।0 माँ की स्मृति में जनसेवा का संकल्प सराहनीय : उपमुख्यमंत्री अरुण साव
फीता काटकर अस्पताल के शुभारंभ के बाद, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इस दिन को कोरबा के लिए “ऐतिहासिक और यादगार” बताया। उन्होंने डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, और डॉ. आकांक्षा जैन जैसे नामों की सराहना की, जिन्होंने कोरोना काल में अपनी जान की परवाह किए बिना रात-रात भर मरीजों की सेवा की। श्री साव ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा है” की भावना को जीते हुए, जैन परिवार ने अपनी माता मीना जैन की स्मृति में यह सर्वसुविधायुक्त अस्पताल जनसेवा के लिए समर्पित किया है।
0 साव जब भावुक हो उठे
श्री साव ने भावुक होकर कहा, “मां के प्रति इससे बड़ा सम्मान और क्या हो सकता है कि बेटा हजारों लोगों की सेवा का बीड़ा उठाकर ऐसा अस्पताल खोले।” उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि उनकी सरकार बनने के बाद से कोरबा के विधायक लखनलाल देवांगन सेवा भाव से काम कर रहे हैं। कोरोना काल में डॉक्टरों द्वारा दी गई सेवाओं को देखते हुए, सरकार ने अस्पतालों को उद्योग का दर्जा दिया है ताकि उन्हें सरकारी सुविधाएं और रियायतें मिल सकें।
0 जनसेवा का यह मिशन आगे बढ़ता रहे
उपमुख्यमंत्री साव ने डॉ. जैन परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता सर्वमंगला का आशीर्वाद इस अस्पताल और परिवार पर बना रहे और यह जनसेवा का मिशन निरंतर आगे बढ़ता रहे।
इस अवसर पर कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, तथा चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. प्रदीप जैन, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. आकांक्षा जैन, डॉ. निखिल जैन, डॉ. शेफाली जैन सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।0 अत्याधुनिक सुविधाएं और किफायती उपचार,विशेष छूट भी
उद्घाटन के बाद, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और अन्य अतिथियों ने अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्हें बताया गया कि एमजेएम हॉस्पिटल मरीजों को मेडिकल में 10% और आईपीडी में 10% तक की छूट के साथ-साथ स्पेशल ट्रीटमेंट और फुल बॉडी चेकअप की सुविधा प्रदान करेगा।
0 किफायती और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा केंद्र का सपना हो रहा साकार
डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल उनका एक सपना था—एक ऐसा अस्पताल जहाँ इलाज की गुणवत्ता बनी रहे और आम आदमी को खर्च में भी राहत मिले। उन्होंने विश्वास दिलाया कि यह मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कोरबा का सबसे भरोसेमंद और किफायती अस्पताल बनने जा रहा है।
एमजेएम हॉस्पिटल की एक बड़ी खासियत यह है कि यह बड़े शहरों जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ अब कोरबा में आधे से भी कम खर्च में उपलब्ध कराएगा।0 एमजेएम हॉस्पिटल में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ:
▪️100 बेड की क्षमता
▪️22 बेड का आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट)
▪️5 बेड का एनआईसीयू (नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट)
▪️मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर
▪️24 घंटे इमरजेंसी सेवा
▪️सोनोग्राफी, एक्सरे, सीटी स्कैन सुविधाएँ
▪️ हाई-टेक पैथोलॉजी लैब
▪️24×7 इलाज की सुविधा
▪️नॉर्मल व ऑपरेशन डिलीवरी, और अन्य महिला चिकित्सा सेवाएँ
▪️ ईको, टीएमटी, हार्ट अटैक यूनिट, और फिजियोथेरेपी
▪️अस्पताल परिसर में फार्मेसी
▪️कार्डियक एम्बुलेंस सेवा
▪️ प्राइवेट/सेमी प्राइवेट रूम की सुविधा
डॉ प्रिंस जैन ने कहा कि एमजेएम हॉस्पिटल कोरबा की जनता को समर्पित एक स्वास्थ्य मिशन के रूप में कार्य करेगा, स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर और पहुँच दोनों में सुधार करना लक्ष्य रहेगा।








