Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » कोरबा में सड़क मार्ग चार दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

कोरबा में सड़क मार्ग चार दिन रहेगा बंद, वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था

Share:

Korba road will remain closed for four days, alternate route arranged

छत्तीसगढ़/कोरबा 19 जुलाई 2025 : कोरबा में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा रिसदा चौक से लालघाट चेक पोस्ट तक ड्रेनेज सुधार कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते 21 जुलाई से 24 जुलाई तक यह सड़क मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध रहेगा। बालको प्रबंधन ने यह आश्वासन दिया है कि कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर और पूरी सुरक्षा के साथ संपन्न किया जाएगा।

*वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था*

जिला परिवहन अधिकारी, कोरबा की अनुमति के बाद, सभी प्रकार के छोटे और बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है। नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे कार्य अवधि के दौरान होने वाली असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

*बालको की प्राथमिकता*

बालको ने हमेशा क्षेत्रीय विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और सार्वजनिक सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। कंपनी का उद्देश्य क्षेत्र के निवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है ।

Leave a Comment

latest news