Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » पोस्ट डिलीट करने का निर्देश: कोरबा कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी की..

पोस्ट डिलीट करने का निर्देश: कोरबा कलेक्टर ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी की..

Share:

 

छत्तीसगढ़/कोरबा 15 जुलाई 2025: कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को एक नोटिस जारी किया है, जिसमे उनसे अपने फेसबुक प्रोफ़ाइल से एक विवादित पोस्ट को डिलीट करने को कहा गया है।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को जारी नोटिस में कहा गया है कि- आपके द्वारा दिनांक 14.07.2025 को आपके फेसबुक प्रोफाइल पर एक छवि पोस्ट की गई है। उक्त पोस्ट के संबंध में वस्तुस्थिति यह है कि, उक्त कक्ष में श्री ननकी राम कंवर, पूर्व मंत्री छ.ग. शासन के बैठक हेतु पूर्व निर्धारित व्यवस्था थी। श्री ननकी राम कंवर जी के कक्ष में प्रवेश करते ही मेरे द्वारा उनका अभिवादन किया गया, जिसकी पुष्टि की जा सकती है। उसके पश्चात् वे अपने हेतु निर्धारित स्थान पर बैठे। उक्त तस्वीर तब की ली गई है, जब वे ज्ञापन देने हेतु कुछ देर के लिए खड़े हुए थे।
यह स्पष्ट है कि, आपके द्वारा उक्त तस्वीर को दुर्भावनापूर्ण तरीके से प्रचारित-प्रसारित किया गया है। आपका यह कृत्य सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैलाने की मंशा रखता है, साथ ही शासन तथा प्रशासन की छवि धूमिल कर आम नागरिकों के मन में असंतोष की भावना को जन्म देने हेतु लक्षित है।
अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि, उक्त पोस्ट को तत्काल डिलीट करें। ऐसा न करने की दशा में आम नागरिकों के मन में शासन तथा प्रशासन के प्रति असंतोष की भावना उत्पन्न होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है, जो कि भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत एक दण्डनीय अपराध की श्रेणी में आता है।

क्या थी पूर्व मंत्री की फेसबुक पोस्ट

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने अपने फेसबुक प्रोफ़ाइल में 14 जुलाई 2025 को एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता का अपमान बहुत ही कष्टप्रद है । छत्तीसगढ़ के वरिष्ठतम आदिवासी नेता,पूर्व मंत्री श्री ननकी राम कंवर खड़े है। जबकि महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका जी के साथ कलेक्टर अजीत वसंत बैठे हुए हैं।यह जान और सुनकर अत्यंत पीड़ा हुई।

Leave a Comment