Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » तीन महीने पहले हुई थी शादी: सेल्फी के बहाने पत्नी ने पति को नदी में धक्का दिया..उसे तैरना..

तीन महीने पहले हुई थी शादी: सेल्फी के बहाने पत्नी ने पति को नदी में धक्का दिया..उसे तैरना..

Share:

 

कर्नाटक के यादगिरी जिले में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने पति को कृष्णा नदी में धक्का दे दिया। यह घटना शनिवार को गुर्जापुर ब्रिज पर हुई, जब दोनों पति-पत्नी बाइक से सफर करते हुए कुछ देर के लिए रुके थे और सेल्फी ले रहे थे। पति का आरोप है कि उनकी पत्नी ने जानबूझकर उन्हें मारने के इरादे से धक्का दिया, जबकि पत्नी का कहना है कि यह एक हादसा था और पति का पैर फिसल गया था।खुशकिस्मती से पति तैरना जानता था और बहते हुए एक बड़े पत्थर से जाकर चिपक गया. उसकी चीखें सुनकर आसपास के गांव वाले मौके पर पहुंचे और रस्सी की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह घटना रायचूर ज़िले के कडलूर गांव की है, जो तेलंगाना के नारायणपेट जिले की सीमा से सटा हुआ है.बताया जा रहा है कि तातप्पा और उनकी पत्नी की शादी अप्रैल 2025 में हुई थी. लेकिन शादी के महज तीन महीनों में ही उनके बीच रिश्ते में दरार आ गई थी. तातप्पा का कहना है कि लगातार झगड़ों और मनमुटाव के कारण उनकी पत्नी ने यह कदम उठाया.यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

घटना के मुख्य बिंदु:

पति का आरोप: पति तातप्पा का कहना है कि उनकी पत्नी ने उन्हें पीछे से धक्का दिया, जिससे वह नदी में गिर गए। उनकी जान तैरना जानने की वजह से बच गई और वह एक बड़े पत्थर से चिपक गए।
पत्नी की सफाई: पत्नी का कहना है कि यह एक हादसा था और उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। पति का पैर फिसल गया था।
मामले की जांच: पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच शादी के बाद से ही विवाद चल रहा था .

Leave a Comment

latest news