Latest News
“बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत
Home » शिक्षात्मक » Chhttisgarh News: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में योग से दिन की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पोस्ट में लिखा..

Chhttisgarh News: भाजपा प्रशिक्षण शिविर में योग से दिन की शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी पोस्ट में लिखा..

Share:

 

छत्तीसगढ़/सरगुजा: छत्तीसगढ़ के मैनपाट में आयोजित भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन होना है. भाजपा के प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन केन्द्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष कार्यकर्ताओं की क्लास लेंगे.तय कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी समापन समारोह में आना था लेकिन अज्ञात कारणों से उनका दौरा स्थगित हो चुका है. यह शिविर 7 जुलाई को प्रारंभ हुआ था

प्रशिक्षण शिविर में योग से दिन की शुरुआत:

रोज की तरह आज भी सुबह से मैनपाट में प्रशिक्षु विधायक व सांसदों ने योग से अपने दिन की शुरुआत की. सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर योग करते हुए तस्वीरें भी शेयर की. उन्होंने कैप्शन में लिखा-” योग भारत की सनातन परंपरा का वह दिव्य सूत्र है, जिसके प्रत्येक आसन में अनुशासन है, प्रत्येक श्वास में ध्यान है और प्रत्येक क्षण में आत्मिक संतुलन की अनुभूति होती है. आज सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग के तृतीय दिवस पर प्रातःकालीन योग सत्र में सम्मिलित हुआ.”

छत्तीसगढ़ बीजेपी ट्रेनिंग का समापन:

आज तीसरे दिन प्रशिक्षण का समापन होगा. भाजपा के केंद्रीय संगठन मंत्री बी एल संतोष समापन समारोह में शामिल होने के लिए मैनपाट पहुंच गए हैं. संतोष आज की क्लास के मास्टर ट्रेनर होंगे. मैनपाट पहुंचने के बाद सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय संगठन मंत्री का स्वागत किया. इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम स्थल में लगी प्रदर्शनी देखी. इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा मौजूद रहे.

भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण:

इसके बाद बीजेपी नेताओं ने मैनपाट में शांति और सद्भाव के प्रतीक भगवान बुद्ध की प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया. तिब्बती संस्कृति की आत्मीयता से ओतप्रोत स्वागत और स्नेह से अभिभूत हूं. इस पावन अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पीपल का पौधा भी लगाया.

समापन समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर भी:

समापन समारोह के तीसरे और आखिरी दिन के प्रशिक्षण में विधायक और सांसदों के आलावा प्रदेश भर के जिला पंचायत अध्यक्ष और नगर निगमों के मेयर भी शामिल हुए हैं.

Leave a Comment