Latest News
हौसलों के पहिए: टूटी ट्राइसाइकिल बदली, अब थमेगी नहीं कमला की ‘उच्च शिक्षा’ की उड़ान! छत्तीसगढ़: स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा भर्ती प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से निरस्त औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पोंड़ीउपरोड़ा में  प्रवेश हेतु 15 जून तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित 🗳️ बिंझरा उपचुनाव: कन्हैया लाल के सिर सजा जीत का ताज, ‘हत्याकांड के आरोपी’ को जनता ने नकारा! छत्तीसगढ़ उपचुनाव: लोकतंत्र का महापर्व, रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग, 4 जून को नतीजो की घोषणा  : 💥 रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन अंकुश’: आईपीएल फाइनल पर सट्टा खिलाने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़, करीब 32 लाख नगद और नोट गिनने की मशीन जब्त
Home » कोरबा » जलभराव की बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री के काफिले को रोका, मंत्री, कलेक्टर कार से उतरे..

जलभराव की बात को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने मंत्री के काफिले को रोका, मंत्री, कलेक्टर कार से उतरे..

Share:

 

कोरबा: भूमि पूजन और रोड उत्सव कार्यक्रम में पहुंचे प्रभारी मंत्री अरुण साव ,श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक प्रेमचन्द पटेल, कलेक्टर अजीत वंसत , एसपी सिदार्थ तिवारी समेत अन्य नेताओं के काफिले को ग्रामीणों ने रोक दिया और प्रदर्शन किया। ग्रामीण गली मोहल्ले,घर दुकान में बारिश के कारण जलभराव को लेकर काफी आक्रोशित थे। उनका यह कहना हैं की इस समस्या से निजात दिलाई जाएं।उनका यह भी कहना हैं की हर बार बारिश के मौसम में यहां आमजनों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग को जानकारी दी गई लेकिन आज तक इसका कोई हल नहीं निकला।

मंत्रियों के काफिले को रोकने की घटना नगर पंचायत पाली की है ,ग्रामीण दुकानदारों में भारी आक्रोश देखा गया, महिला, पुरुष और युवा बड़ी संख्या प्रदर्शन करते देखे गए।लोगो का आरोप है कि दुकान बस्ती गलियों मे लगातार थोड़ी बारिश में जलभराव की स्थिति निर्मित हो जाती है जो काफी लंबे समय से समस्या बनी हुई है लेकिन उसके बावजूद भी जनप्रतिनिधि और ना ही जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहे है। लोगो ने बताया कि लगातार बारिश के कारण घरों में पानी घुसने को लेकर नगर वासियों ने काफिले को रोका।

कार से उतर कर मंत्री लखनलाल देवांगन, कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों के पास पहुंचे और उन्हें समझाया और समस्या का समाधान हो जाने की बात कही। पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में आक्रोश ज्यादा दिखा । महिलाएं ही समस्या को लेकर ज्यादा सवाल जवाब करती दिखी। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने काफिले को जाने दिया। मंत्री द्व्य का काफिला पाली के मंगल भवन में कार्यक्रम से वापस लौट रहा था ।

 

Leave a Comment