Uncategorized

RSS के वरिष्ठ प्रचारक और पूर्व सांसद गोपाल व्यास का निधन, CM साय ने अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, पार्थिव शरीर AIIMS को किया जाएगा दान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा..स्व. गोपाल व्यास का जीवन हमारे लिए एक आकाश-दीप के समान था।

रायपुर:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक और भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद गोपाल व्यास का गुरुवार को निधन हो गया है.उनके निधन की खबर के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पुरैना स्थित निवास पहुंचे और अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया. गोपाल व्यास के मंशानुरूप उनका पार्थिव शरीर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को दान किया जाएगा. निधन की खबर के बाद सीएम ने बलौदाबाजार के कार्यक्रम को निरस्त कर दिया है.
मुख्यमंत्री साय ने कहा व्यास जी छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में से एक थे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा व्यास छत्तीसगढ़ राजनीति के पुरोधाओं में से एक थे. वे 2006 से 2012 तक छत्तीसगढ़ राज्य से राज्यसभा सांसद रहे. व्यास जी गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे.उनकी सरलता और सादगी ने सभी को प्रभावित किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला. उन्होंने सदैव देश व समाज हित में कार्य किया. यह देश और प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गहरा शोक व्यक्त किया

इस दुखद समाचार पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि स्व. गोपाल व्यास का सम्पूर्ण जीवन त्याग, तपस्या, सिद्धांतों और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति समर्पित था। उनका जीवन संघ परिवार के लिए एक प्रेरणा स्रोत था। उन्होंने हुए कहा, “स्व. व्यास जी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों को आत्मसात कर देशभर में राष्ट्रीयता की अलख जलाई। उन्होंने भाजपा के राज्यसभा सांसद के रूप में जो राजनीतिक मर्यादा और सादगी का आदर्श प्रस्तुत किया, वह हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

सरल और ईमानदार जीवन राजनीति में कार्य करने वालो के लिए उदाहरण

किरण सिंह देव ने आगे कहा कि स्व. गोपाल व्यास का जीवन हमारे लिए एक आकाश-दीप के समान था। उनका सरल और ईमानदार जीवन समाज और राजनीति में कार्य करने वाले लोगों के लिए एक उदाहरण रहेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान से प्रार्थना की कि स्व. व्यास की आत्मा को शांति और परमात्मा के चरणों में स्थान प्राप्त हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker