Uncategorized

CM साय 10 नगर निगमों में करेंगे रोड शो.. इसका आगाज 5 फरवरी को कोरबा से … जाने कब कहां पहुंचेंगे

रायपुर: नगरीय निकाय चुनाव 2025 का माहौल अब पूरी तरह गरमाने लगा है। भाजपा कांग्रेस के मध्य आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जरी किया है। अटल विश्वास पत्र के नाम से जारी इस मेनीफेस्टो में भाजपा ने शहरी क्षेत्रों के विकास और लोगों के कल्याण के लिए कई लोकलुभावन वादों को शामिल किया है। वहीं वही इस घोषणा पत्र के बाद अब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी अपना मेनिफेस्टो जारी करेंगी। कांग्रेस के इस घोषणा पत्र का नाम ‘जन घोषणा पत्र’ होगा। जानकारी के मुताबिक़ कल सुबह यानी 04 फरवरी को सुबह 11 बजे राजीव भवन में कांग्रेस जन घोषण पत्र जारी करेगी। कांग्रेस ने बताया कि उनका मेनिफेस्टो इस बार जनता की अपेक्षाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

CM करेंगे रोड शो

इस बीच बड़ी खबर यह है कि
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नगर निगम चुनाव के रण में उतरेंगे। इस दौरान सीएम साय 10 नगर निगमों में रोड शो करेंगे। इसका आगाज 5 फरवरी को कोरबा और रायगढ़ से होगा। इसके लिए 6 फरवरी को राजनांदगांव और चिरमिरी, 7 फरवरी को अंबिकापुर और बिलासपुर, 8 फरवरी को दुर्ग और जगदलपुर में रोड शो करेंगे।

साथ ही प्रचार प्रसार थमने के अंतिम दिन 9 फरवरी को रायपुर और धमतरी में रोड शो करेंगे। भाजपा सभी 10 निगमों में फोकस कर रही है। इसके लिए पार्टी के प्रचार- प्रसार का जिम्मा मंत्रियों, सांसद, विधायकों के साथ स्थानीय नेताओं को भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker