Uncategorized

Auto Expo 2025 के उद्घाटन में PM मोदी बोले, ‘इंडियन ऑटो इंडस्ट्री फैंटास्टिक भी है और फ्यूचरिस्टिक भी है’…शो की स्टार अट्रैक्शन बनने वाली हैं- सोलर कार और फ्लाइंग कार ..जाने

नई दिल्ली:भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 का आज (शुक्रवार, 17 जनवरी) पीएम मोदी ने भारत मंडपम में आधिकारिक उद्घाटन किया।इस दौरान पीएम के साथ केंद्रीय मंत्री Nitin Gadkari और कई मंत्री मौजूद रहे।

PM मोदी ने इस इवेंट को संबोधित करते हुए, ‘रतन टाटा और ओसामा सुजुकी को याद किया।’

उन्होंने कहा कि, “ऑटो सेक्टर को उड़ान देने में रतन टाटा और ओसामा सुजुकी की बड़ी भूमिका है। आज भारत की ऑटोमोटिव इंडस्ट्री ज़बरदस्त भी है और भविष्य के लिए तैयार भी है।”

भारत की ऑटो इंडस्ट्री पिछले साल करीब 12% की दर से आगे बढ़ी है। PM ने कहा कि, इतनी कई देशों की आबादी नहीं है जितनी भारत में हर साल गाड़ियां बिक रही हैं।” PM ने इस दौरान इलेक्ट्रिक व्हीकल इनोवेशन पर भी जोर दिया है।
दिल्ली के तीन प्रमुख स्थानों- प्रगति मैदान, द्वारका और ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट-में आयोजित हो रहे इस मेगा इवेंट में देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

बता दे कि 19 से 22 जनवरी तक यह एक्सपो आम जनता के लिए सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहेगा। दिलचस्प बात यह है कि इस एक्सपो में एंट्री पूरी तरह मुफ्त है, लेकिन मोटर शो का हिस्सा बनने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए http://www.bharat-mobility.com पर विजिट करना होगा।

Auto Expo 2025 : सोलर और फ्लाइंग कारों का रहेगा जलवा..

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो-2025 (ऑटो एक्सपो) में तकनीक और इनोवेशन का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा। खासतौर पर दो कारें इस शो की स्टार अट्रैक्शन बनने वाली हैं- सोलर कार और फ्लाइंग कार।

लंबे समय से इन गाड़ियों का इंतजार कर रहे दर्शकों को शुक्रवार को पहली झलक देखने का मौका मिलेगी। आइए जानते हैं, इन गाड़ियों की खासियत और फीचर्स।
भारत की पहली सोलर कार ‘EVA’ की एंट्री

पुणे की स्टार्टअप कंपनी Vayve Mobility ने अपनी अनोखी सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार EVA को अपग्रेडेड वर्जन में पेश करने की पूरी तैयारी कर ली है। इसे पहली बार 2023 में शोकेस किया गया था, और अब यह Bharat Mobility Global Expo 2025 में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाली है।

कॉम्पैक्ट और स्मार्ट डिजाइन : EVA को खासतौर पर शहरी जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया गया है। इसका साइज इतना कॉम्पैक्ट है कि यह छोटे से छोटे पार्किंग स्पेस में भी फिट हो सकती है।

सोलर पावर की खासियत : कार 250 किलोमीटर की रेंज देती है। रूफ पर लगे सोलर पैनल सालभर में 3000 किलोमीटर की दूरी तय करने लायक ऊर्जा पैदा कर सकते हैं। अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से कार सिर्फ 5 मिनट चार्जिंग में 50 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है।

फ्लाइंग कार की पहली झलक : इस बार ऑटो एक्सपो में फ्लाइंग कार भी सुर्खियां बटोरने को तैयार है। इसे हाल ही में CES 2025 में पेश किया गया था, और अब भारतीय दर्शकों के सामने इसका प्रदर्शन किया जाएगा। यह कार जमीन से लेकर आसमान तक का सफर तय करने में सक्षम है, और आने वाले समय में ट्रांसपोर्ट की दुनिया को पूरी तरह बदल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker