कोरबा 19/11/2026 📍उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में पुलिस ने जुए के अड्डे पर दबिश देते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी जांजगीर-चांपा जिले के बाराद्वार क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो पिकनिक मनाने की आड़ में कोरबा आकर जुआ खेल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई दोपहर करीब 2:20 बजे की गई। मौके से लगभग 11 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और ताश की गड्डी जब्त की गई है। उप निरीक्षक नवीन पटेल की रिपोर्ट पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 641/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के प्रावधानों के अनुसार मामला दर्ज किया गया है।
आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों में अभिषेक उर्फ गज्जू ठाकुर (46, पिता महावीर), शशिकांत दुबे (56, पिता आरएन दुबे), ज्योतिष वैष्णव (51, पिता बलराम), रविंद्र खाण्डे (26, पिता त्रिभुवन), दीपक कुमार बंसल (26, पिता बबलू मिश्रा) और आशुतोष राय (33, पिता राम इकबाल) शामिल हैं।
जनप्रतिनिधि और शिक्षक का नाम आने से चर्चा पुलिस सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में रविंद्र खाण्डे बाराद्वार नगर पालिका में एल्डरमैन और जिला युवा मोर्चा के पदाधिकारी हैं, जबकि शशिकांत दुबे पेशे से शिक्षक और प्रिंसिपल बताए जा रहे हैं। एक जनप्रतिनिधि और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति के जुआ खेलते पकड़े जाने की घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
📍




