Latest News
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: कोरबा में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को मिले अधिकार अभिलेख IMD Weather Alert: 13 राज्यों में भारी बारिश और 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल राहुल गांधी के ‘विदेशी मदद’ वाले बयान पर भड़की बीजेपी: ‘थर्ड क्लास झूठ बोलने वाले धोखेबाज’ करार, सी.आर. केशवन ने खड़े किए गंभीर सवाल सूरजपुर सड़क हादसा और बवाल: प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी तहसीलदार निलंबित कोरबा: गेवरा टीपर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर के नीचे आने से युवक-युवती की दर्दनाक मौत कोरबा में धूमधाम से मना छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026, विकास की उपलब्धियों और समृद्ध संस्कृति का दिखा संगम
Home » छत्तीसगढ़ » सूरजपुर सड़क हादसा और बवाल: प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी तहसीलदार निलंबित

सूरजपुर सड़क हादसा और बवाल: प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी तहसीलदार निलंबित

Share:

सूरजपुर (छत्तीसगढ़)  04/11/2026 Tehsildar Suspended :छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में सड़क हादसे के बाद उपजे भारी बवाल और प्रशासनिक लापरवाही के मामले में गाज गिरी है। सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा ने बिहारपुर के प्रभारी तहसीलदार सह नायब तहसीलदार करमचंद जाटवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

क्या है पूरा मामला? बीती 17 अक्टूबर को ग्राम कुबेरपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ था। गिट्टी से लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार चंद्रावती जायसवाल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बस्ती से क्रशर हटाने और मृतका के परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। आक्रोश इस हद तक बढ़ गया कि भीड़ ने ट्रैक्टर और क्रशर में आग लगा दी।

अधिकारियों को बना लिया था बंधक स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुँची प्रशासनिक और पुलिस टीम को ग्रामीणों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने बिहारपुर तहसीलदार करमचंद जाटवर, एसडीओपी और थाना प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता को बंधक बना लिया था। इसी कानून-व्यवस्था को संभालने में देरी और प्रशासनिक शिथिलता बरतने के कारण नायब तहसीलदार पर यह निलंबन की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पटवारी प्रशिक्षण शाला, अंबिकापुर तय किया गया है।

मंत्री राजवाड़े ने प्रशासन को लगाई थी फटकार घटना के बाद उपजे राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए थे। उन्होंने पूछा था कि जब दोपहर में हादसा हुआ और शाम को आगजनी हुई, तब तक प्रशासन क्या कर रहा था? उन्होंने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई करने, ग्रामीणों को जबरन फर्जी मामलों में फंसाने और तीन दिन के भीतर छह ग्रामीणों को जेल भेजने का आरोप लगाया था। साथ ही, उन्होंने क्रशर की वैधता की जांच न होने और ट्रैक्टर चालक पर कार्रवाई में देरी पर भी कड़ी नाराजगी जताई थी।