Latest News
कांकेर में पीडीएस व्यवस्था होगी सुदृढ़: 111 जर्जर और 26 भवनविहीन राशन दुकानों के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: कोरबा में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को मिले अधिकार अभिलेख IMD Weather Alert: 13 राज्यों में भारी बारिश और 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल राहुल गांधी के ‘विदेशी मदद’ वाले बयान पर भड़की बीजेपी: ‘थर्ड क्लास झूठ बोलने वाले धोखेबाज’ करार, सी.आर. केशवन ने खड़े किए गंभीर सवाल सूरजपुर सड़क हादसा और बवाल: प्रशासनिक लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, प्रभारी तहसीलदार निलंबित कोरबा: गेवरा टीपर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा; स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद ट्रेलर के नीचे आने से युवक-युवती की दर्दनाक मौत
Home » रायपुर » केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Share:

रायपुर 03/11/2026: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 3 नवंबर 2026 को छत्तीसगढ़ के एकदिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंच रहे हैं। उनके इस प्रवास को लेकर मिनट-टू-मिनट आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। अपने प्रवास के दौरान वे स्वास्थ्य, विकास और सांस्कृतिक आयोजनों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

Advt

अमित शाह के दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल:

  • दोपहर 12:55 बजे: दिल्ली स्थित अपने आवास (6A, कृष्णा मेनन मार्ग) से प्रस्थान।

  • दोपहर 01:15 बजे: पालम स्थित एयरफोर्स टेक्निकल एरिया आगमन।

  • दोपहर 01:20 बजे: रायपुर के लिए विशेष विमान से उड़ान।

  • दोपहर 03:05 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर आगमन।

  • दोपहर 03:30 बजे से शाम 05:00 बजे: पंडरी स्थित आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल का लोकार्पण कार्यक्रम।

  • शाम 05:05 बजे: नवा रायपुर (सेक्टर-16) स्थित ‘पीपल वन’ के लिए रवानगी।

  • शाम 05:35 बजे से 05:45 बजे: विकसित भारत संकल्प पार्क का आधिकारिक लोकार्पण।

  • शाम 05:55 बजे: राज्योत्सव मैदान, नवा रायपुर आगमन।

  • शाम 06:00 बजे से रात 08:00 बजे: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के भव्य समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

  • रात 08:15 बजे: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर वापसी।

  • रात 08:20 बजे: दिल्ली के लिए रायपुर से प्रस्थान।

सुरक्षा एवं प्रशासनिक तैयारियाँ

गृह मंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए रायपुर और नवा रायपुर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।