Latest News
रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक
Home » Uncategorized » राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित

राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित

Share:

 

 

खैरागढ़ छत्तीसगढ़ 03/11/2026: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गाड़ी पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के एक जवान ने पत्रकार पर डंडे से हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। वहीं, पत्रकार से मारपीट के विरोध में खैरागढ़ पत्रकार संघ ने राज्योत्सव स्थल के मुख्य गेट के सामने धरना देकर पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पत्रकारों के भारी विरोध के बाद पुलिस विभाग ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए CAF आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्योत्सव कार्यक्रम स्थल पर गाड़ी पार्किंग को लेकर पत्रकार और CAF जवान के बीच विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इसी दौरान जवान ने पत्रकार के साथ मारपीट की और डंडे से हमला किया।

 

घटना के बाद पीड़ित पत्रकार ने पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। घटना की जानकारी मिलते ही खैरागढ़ पत्रकार संघ के सदस्य विरोध में उतर आए। प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पत्रकार राज्योत्सव स्थल के मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। पत्रकारों ने पुलिस और जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोपी जवान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

👉विरोध के बाद CAF आरक्षक निलंबित

राज्योत्सव जैसे सार्वजनिक आयोजन में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और ड्यूटी पर तैनात जवानों के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े किए हैं। अब मामले की जांच और आगे की विभागीय कार्रवाई पर नजर रहेगी।