Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » कोरबा » कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव

Share:

कोरबा 20 अक्टूबर 2026 HTPS Korba West । ऊर्जा नगरी कोरबा के दर्री स्थित लाल मैदान में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों तथा विद्युत कंपनी के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में 120 फीट ऊंचे विशालकाय रावण के पुतले का दहन किया गया। जैसे ही रावण का पुतला धू-धू कर जला, मैदान में मौजूद विशाल जनसमूह ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान हुई रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान जगमगा उठा, जिसने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPS) कोरबा पश्चिम के लाल मैदान में आयोजित यह उत्सव क्षेत्र के प्रमुख आकर्षणों में से एक रहा।

120 फीट का रावण रहा मुख्य आकर्षण

दशहरा उत्सव समिति द्वारा निर्मित 120 फीट ऊंचा दस सिरों वाला रावण आकर्षण का मुख्य केंद्र बना रहा। इसकी विशेष सजावट और भव्य बनावट को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। रावण दहन से पूर्व ही पूरे मैदान में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

अधिकारियों और कर्मचारियों ने संभाली व्यवस्थाएं

कार्यक्रम का सफल आयोजन दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक एवं कार्यपालक निदेशक एच.के. सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। HTPS कोरबा पश्चिम के अधिकारियों और कर्मचारियों की समिति ने सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं संभालीं। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एस.के. गोठी ने बताया कि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

सत्य और धर्म की जीत का संदेश

दशहरा पर्व अहंकार, अन्याय और बुराई के अंत का प्रतीक है। लाल मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम ने समाज को यही संदेश दिया कि अंततः सत्य और धर्म की ही विजय होती है।