पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिन दुर्गापूजा पंडाल में शनिवार सप्तमी की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मची अफरातफरी और भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।
कोलकाता 17 अक्टूबर 2026/ दुर्गा पूजा के पावन पर्व के दौरान कोलकाता के उत्तर क्षेत्र स्थित चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में सप्तमी की शाम एक बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के दबाव के कारण पंडाल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां अफरा-तفرी और भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई।पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच मची अफरातफरी और भगदड़ में 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की आशंका है, जबकि लगभग 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए पश्चिम बंगाल सरकार ने टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003455678 जारी किया है।
घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और अन्य पंडालों में भी भीड़ नियंत्रण के कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और टीएमसी विधायक कुणाल घोष ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए लोगों से संयम बरतने और राहत कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।




