Latest News
भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनमोल झा को मिला सदस्य का पद छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी की नेताओं को सख्त हिदायत कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन
Home » व्यवसाय » ऑटो सेक्टर न्यूज़: सितंबर 2026 में मारुति बलेनो बनी देश की नंबर-1 कार, देखें टॉप-10 सेलिंग मॉडल्स की पूरी लिस्ट

ऑटो सेक्टर न्यूज़: सितंबर 2026 में मारुति बलेनो बनी देश की नंबर-1 कार, देखें टॉप-10 सेलिंग मॉडल्स की पूरी लिस्ट

Share:

ऑटो सेक्टर न्यूज़: सितंबर 2026 में मारुति बलेनो बनी देश की नंबर-1 कार, देखें टॉप-10 सेलिंग मॉडल्स की पूरी लिस्ट

नई दिल्ली 16 अक्टूबर 2026Top Selling Cars September 2026  : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की पसंद और मांग के साथ कारों की बिक्री के आंकड़े हर महीने बदलते नजर आते हैं। सितंबर 2026 की सेल्स रिपोर्ट सामने आ चुकी है, जिसमें अगस्त के मुकाबले कई बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। लंबे समय से बिक्री की दौड़ में आगे रहने वाली कई लोकप्रिय गाड़ियों को इस बार पछाड़ते हुए मारुति सुजुकी बलेनो ने देश की नंबर-1 सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम किया है।

Advt

आइए नजर डालते हैं सितंबर 2026 में देश की सबसे ज्यादा खरीदी गई टॉप 10 कारों की बिक्री और उनके प्रदर्शन पर:

1. मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) सितंबर 2026 में मारुति बलेनो सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। कंपनी ने इस महीने इसकी कुल 25,392 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले साल सितंबर 2025 में यह आंकड़ा 13,173 यूनिट था। इस तरह बलेनो की बिक्री में सालाना आधार पर करीब 93 प्रतिशत का बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।

2. टाटा नेक्सन (Tata Nexon) टाटा की सबसे लोकप्रिय एसयूवी नेक्सन 20,456 यूनिट्स की कुल बिक्री के साथ दूसरे स्थान पर रही। हालांकि, सितंबर 2025 में बिकीं 22,573 यूनिट्स के मुकाबले इसकी बिक्री में सालाना आधार पर करीब 9 प्रतिशत की गिरावट आई है।

3. टाटा पंच (Tata Punch) टाटा पंच ने सितंबर 2026 में 20,333 यूनिट्स बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया। पिछले साल सितंबर में इसकी 15,891 यूनिट्स बिकी थीं, जिससे इसकी सालाना बिक्री में 28 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

4. मारुति फ्रॉन्क्स (Maruti Fronx) चौथे पायदान पर मारुति फ्रॉन्क्स रही, जिसकी कुल 19,282 यूनिट्स बिकीं। सितंबर 2025 की 13,767 यूनिट्स की तुलना में इसकी बिक्री में 40 प्रतिशत की मजबूत बढ़त देखी गई है।

5. मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) मारुति की हैचबैक वैगनआर 18,835 यूनिट्स की बिक्री के साथ पांचवें नंबर पर रही। पिछले साल इसी महीने में बिकी 15,388 यूनिट्स के मुकाबले इस बार इसकी बिक्री में 22 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

टॉप-10 सूची की अन्य प्रमुख कारें:

  • मारुति सुजुकी डिजायर: 17,774 यूनिट्स

  • हुंडई क्रेटा: 17,657 यूनिट्स

  • मारुति सुजुकी स्विफ्ट: 17,399 यूनिट्स

  • महिंद्रा स्कॉर्पियो: 17,313 यूनिट्स

  • मारुति सुजुकी अर्टिगा: 16,911 यूनिट्स

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, त्योहारी सीजन की शुरुआत और ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं के चलते इस बार पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में शानदार रिकवरी देखने को मिली है।