Home » कोरबा » वेदांता समूह की ऐतिहासिक पहल: त्योहारी सीजन से पहले बालको समेत 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 10% ‘चेयरमैन ग्रांट’

वेदांता समूह की ऐतिहासिक पहल: त्योहारी सीजन से पहले बालको समेत 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा 10% ‘चेयरमैन ग्रांट’

Share:

कोरबा 16 अक्टूबर 2026 Anil Agarwal Announcement: विजयादशमी और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के आगमन से ठीक पहले कॉर्पोरेट जगत से एक बेहद सुखद और ऐतिहासिक खबर सामने आई है। वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने देश भर में कार्यरत अपने विशाल कार्यबल के लिए एक अभूतपूर्व पहल की घोषणा की है। इसके तहत कोरबा स्थित भारत एल्यूमीनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सहित समूह की तमाम इकाइयों में कार्यरत लगभग 1 लाख कर्मचारियों को उनकी वार्षिक सैलरी का 10 प्रतिशत हिस्सा ‘चेयरमैन ग्रांट’ के रूप में अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा।

Advt

शुरुआती संघर्ष को किया याद, मां की चिंता बनी प्रेरणा

कर्मचारियों के नाम जारी एक विशेष और भावुक संदेश में चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने जीवन के शुरुआती दिनों के संघर्षों को साझा किया। उन्होंने पटना के दिनों को याद करते हुए बताया कि कैसे महंगाई बढ़ने पर वे अपनी मां के चेहरे पर उपजी चिंता को साफ देख सकते थे। उसी अनुभव और आज के दौर में जीवन-यापन की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने संपूर्ण ‘वेदांता परिवार’ को आर्थिक संबल देने का यह संवेदनशील निर्णय लिया है। भारतीय कॉर्पोरेट इतिहास में त्योहारों के अवसर पर इस पैमाने की वित्तीय राहत की यह अपने आप में पहली पहल मानी जा रही है।

उत्पादकता, तकनीक और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर

इस बड़ी सौगात के साथ ही चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने अपने अधिकारियों व कर्मचारियों को भविष्य की चुनौतियों से निपटने और नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित भी किया:

  • उत्पादकता और लागत नियंत्रण: वैश्विक प्रतिस्पर्धी माहौल में पूर्ण निष्ठा और उत्साह के साथ काम करते हुए उत्पादन बढ़ाने तथा परिचालन लागत को कम करने पर बल दिया गया।

  • एआई (AI) और आधुनिक तकनीक: व्यावसायिक उत्कृष्टता हासिल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों को दैनिक कामकाज में अपनाने की सलाह दी गई।

  • पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता: औद्योगिक संचालन के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, स्वच्छता अभियान चलाने और सामाजिक जिम्मेदारियों का पूरी तरह से निर्वहन करने का संदेश दिया गया।

बालको अंचल में त्योहारी खुशी दोगुनी

कोरबा की अर्थव्यवस्था, औद्योगिक विकास और सामाजिक जीवन में केंद्रीय भूमिका निभाने वाले बालको संयंत्र के कर्मचारियों में इस घोषणा के बाद से भारी उत्साह और खुशी की लहर है। त्योहारी सीजन की शुरुआत में मिले इस अप्रत्याशित वित्तीय उपहार से कर्मचारियों व उनके परिजनों का त्यौहार का उमंग कई गुना बढ़ गया है। चेयरमैन अग्रवाल ने सभी कर्मियों को सपरिवार त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह भी आग्रह किया है कि वे इस पावन अवसर पर समाज के जरूरतमंद वर्गों के साथ भी अपनी खुशियां जरूर बांटें।