Latest News
कोल इंडिया के 1 लाख ठेका श्रमिकों की बल्ले-बल्ले: VDA में संशोधन, 1 अक्टूबर से बढ़ कर मिलेगी दिहाड़ी CJP के प्रदर्शन और INDIA ब्लॉक के मार्च पर बीजेपी का तीखा हमला: “देश की स्थिरता के साथ मज़ाक बना रखा है क्या?” Chhattisgarh: सहायक शिक्षक भर्ती-2026 के विस्तृत विज्ञापन में संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिलेगा आवेदन का अवसर जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन पर रोक: दिल्ली में आंदोलन के लिए बदले गए ठिकाने, रामलीला मैदान समेत 3 नई जगहें तय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों के संबंध में लोकभवन में बैठक आयोजित पुलिस का बड़ा एक्शन: दिल्ली मार्च से पहले कांग्रेस के तीन जिलाध्यक्ष हिरासत में, 12 घंटे बाद छूटे
Home » Uncategorized » कोरबा की प्रथम महापौर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामा कंवर का निधन, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

कोरबा की प्रथम महापौर और वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामा कंवर का निधन, बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

Share:

कोरबा 10 अक्टूबर 2026:कोरबा नगर निगम की प्रथम महापौर और प्रख्यात अधिवक्ता श्यामा कंवर का रविवार शाम बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं। उनके निधन से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं और उन्हें चार दिन पहले ही अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शहर के विकास, जनहित से जुड़े कार्यों और न्याय की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कोरबा के प्रथम नागरिक के रूप में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर रविवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव भैसमा में किया जाएगा। इस दुखद घड़ी में परिवार सहित शहर के तमाम गणमान्य लोगों, परिजनों और शुभचिंतकों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

विनम्र श्रद्धांजलि