Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » Uncategorized » DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद:रास्ता रोककर चाकू और डंडे से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद:रास्ता रोककर चाकू और डंडे से हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Share:

बिलासपुर 27 सितंबर 2026। थाना कोनी पुलिस ने रास्ता रोककर चाकू और डंडे से मारपीट करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा भी बरामद कर लिया है।

डीजे बजाने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आयुष रजक (निवासी पोंसरा) अपने साथी आकाश, आशीष और बोड्डा के साथ 26 सितंबर की रात लगभग 10:30 बजे बिरकोना से डीजे लोड कर मजदा वाहन से गांव लौट रहा था। जलसो के पास आरोपी पिंटू वर्मा अपने साथी दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा और राहुल गोंड के साथ रास्ता रोककर पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने लगा।

जब आरोपियों ने डीजे बजाने की मांग की और प्रार्थी ने मना किया, तो पिंटू वर्मा ने चाकू से तथा अन्य साथियों ने डंडे व स्टिक से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे।

त्वरित कार्रवाई और न्यायिक रिमांड प्रार्थी की रिपोर्ट पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में कोनी पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दो प्रमुख आरोपियों पिंटू वर्मा (19 वर्ष) और दुर्गेश कुमार गोंड (20 वर्ष) (दोनों निवासी जलसो भूरीभाटा) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से धारदार चाकू और डंडा जब्त कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता, सउनि राजेश धार, प्रधान आरक्षक दीवान, आरक्षक भोपसिंह साहू, उदय पाटले और अजय सोनी की सराहनीय भूमिका रही।