Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » कोरबा में जन्माष्टमी की धूम: पुराना बस स्टैंड मैदान में आज फूटेगी भव्य मटकी, गूंजेगा भारी-भरकम डीजे

कोरबा में जन्माष्टमी की धूम: पुराना बस स्टैंड मैदान में आज फूटेगी भव्य मटकी, गूंजेगा भारी-भरकम डीजे

Share:

कोरबा 4 सितंबर। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शहर के पुराना बस स्टैंड स्थित मैदान में भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

इस वर्ष मटकी फोड़ प्रतियोगिता को विशेष और आकर्षक स्वरूप दिया गया है। मैदान में एक विशाल डीजे स्टेज तैयार किया गया है, जिसकी धुनों पर श्रद्धालु और युवा झूमते नजर आएंगे। वहीं प्रतियोगिता के रोमांच को बढ़ाने के लिए क्रेन की सहायता से काफी ऊंचाई पर मटकी लटकाई गई है। इस मटकी को फोड़ने के लिए विभिन्न मटकी फोड़ (गोविंदा) दलों के बीच ज़बरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा।

आयोजन में उमड़ने वाली भारी भीड़ और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पूरे मैदान और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके।

latest news