Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » ब्रेकिंग न्यूज़: रात 12 बजे मिनीमाता बांगो बांध के खोले गए 5 गेट, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 26,000 क्यूसेक से अधिक पानी

ब्रेकिंग न्यूज़: रात 12 बजे मिनीमाता बांगो बांध के खोले गए 5 गेट, हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा 26,000 क्यूसेक से अधिक पानी

Share:

कोरबा: लगातार हो रही बारिश के कारण मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़कर 358.71 मीटर (94.30%) तक पहुँच गया है। स्थिति को देखते हुए मुख्य अभियंता (बिलासपुर) और अधीक्षण अभियंता (कोरबा) से चर्चा एवं अनुमति के बाद जलप्रबंधन के तहत 2 सितंबर को रात 12:00 बजे बांध के 5 गेट खोल दिए गए हैं।

जल संसाधन विभाग द्वारा दिए गए विवरण के अनुसार गेटों की स्थिति निम्नलिखित है:

  • गेट नंबर 4: 0.50 मीटर

  • गेट नंबर 5: 0.60 मीटर

  • गेट नंबर 6: 0.80 मीटर

  • गेट नंबर 7: 0.60 मीटर

  • गेट नंबर 8: 0.50 मीटर (गेट नंबर 1, 2, 3, 9, 10 और 11 फिलहाल बंद हैं। कुल गेट ओपनिंग 3 मीटर है।)

कुल रेडियल गेटों से 17,197 क्यूसेक और हाइडल पावर प्लांट से 9,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। इस तरह मिनीमाता बांगो बांध से हसदेव नदी में कुल 26,197 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जबकि बांध में 54,115 क्यूसेक पानी की आवक (Inflow) दर्ज की गई है। हसदेव नदी के तटीय और निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

Leave a Comment

latest news