Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » कोरबा में कांग्रेस जनों ने सादगी और उत्साह के साथ मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 82वां जन्म दिवस, प्रतिमा पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

कोरबा में कांग्रेस जनों ने सादगी और उत्साह के साथ मनाया पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का 82वां जन्म दिवस, प्रतिमा पर अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

Share:

कोरबा: जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा भारत रत्न और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी का 82वां जन्म दिवस ‘सद्भावना दिवस’ के रूप में धूमधाम से मनाया गया। प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर, टी. पी. नगर स्थित राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेताओं ने राजीव गांधी जी के योगदान और विचारों पर अपने विचार व्यक्त किए:

  • नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि राजीव गांधी जी की सोच पंचायती राज के माध्यम से ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने की थी। वे चाहते थे कि गांव के लोगों को अपने मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का पूरा ज्ञान हो। उन्होंने माना था कि राष्ट्रवाद, धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद ही भारत की प्रासंगिक विचारधाराएं हैं।

  • सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने स्मरण करते हुए कहा कि महिलाओं को सत्ता और समाज में 33 प्रतिशत भागीदारी दिलाने की रूपरेखा राजीव गांधी जी ने ही तैयार की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम आज देश में देखने को मिल रहे हैं।

  • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि राजीव गांधी जी के प्रयासों से ही देश में पंचायती राज मजबूत हुआ। उन्होंने पूरे देश का भ्रमण कर हर वर्ग से संवाद किया था और इसी क्रम में कोरबा जिले के आदिवासी बहुल ग्राम रंजना में भी उनका आगमन हुआ था।

  • पूर्व विधायक श्याम लाल छात्र ने कहा कि राजीव गांधी जी के भीतर हर क्षेत्र में उत्कृष्टता का जुनून था—चाहे वह छात्र जीवन हो, पायलट का करियर हो या राजनीति। उनकी सोच भारत को अंतरराष्ट्रीय पटल पर एक विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए समर्पित थी।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे वरिष्ठ जन और पदाधिकारी इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, पूर्व अध्यक्ष नत्थूलाल यादव, प्रदेश पदाधिकारी हरीश परसाई, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, प्रदेश सचिव विकास सिंह, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, संतोष राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहू, राजेंद्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, अजा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मो. शाहिद, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, रोपा तिर्की, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, पार्षद रवि चंदेल, बद्री किरण, अविनाश बंजारे, रामगोपाल कुर्रे, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर, दुष्यंत शर्मा, एफ डी मानिकपुरी, महेंद्र थवाईत, संतोष यादव, कांग्रेस पदाधिकारी लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, रामगोपाल यादव, रतन यादव, गंगाराम भारद्वाज, अंकित वर्मा, कुंजबिहारी और डी आर नेताम सहित अन्य नेताओं ने भी राजीव जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला और उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में संगीता श्रीवास, ममता अग्रवाल, झल कुंवर, आंगन बाई, रज्जाक खान, सुनील निर्मलकर, अनिल कुमार सिंह, अमृता निषाद, धनंजय दिवान, इरफान अलि, नटवर लाल, लक्ष्मी बाई, निकिता, शिवभट्ट तुलसी सिंह, गुलशन साहू, कमलेश कुर्रे, कौशल श्रीवास, मुकेश रात्रे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

latest news