Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » कोरबा » कोरबा प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस: तिलक भवन में गूंजे देशभक्ति के नारे

कोरबा प्रेस क्लब ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस:  तिलक भवन में गूंजे देशभक्ति के नारे

Share:

 

कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब के ट्रांसपोर्टनगर स्थित तिलक भवन परिसर में स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। पूरे आयोजन के दौरान परिसर देशभक्ति के माहौल में सराबोर रहा और ‘भारत माता की जय’ तथा ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद प्रेस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भारत माता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। सुबह 9 बजे विधिवत ध्वजारोहण किया गया और उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में राष्ट्रगान गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा व सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव, अध्यक्ष नौशाद खान, उपाध्यक्ष राजकुमार शाह, सचिव दिनेश राज, उप-सचिव हरीश तिवारी, कोषाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव और कार्यकारिणी सदस्य नवाब हुसैन, राजेश कुमार मिश्रा (मिट्ठू) सहित पूर्व पदाधिकारी व वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल, पूर्व सचिव मनोज ठाकुर, पूर्व उपाध्यक्ष रामेश्वर ठाकुर, वरिष्ठ सदस्य विजय खेत्रपाल, लक्ष्मीकांत जोशी, सुशील दास, रवि पी सिंह, सुखसागर मन्नेवार, दीपक जैन, अरविन्द पाण्डेय, राजेश कुमार, विजय सिंह, युधिष्ठिर राजवाड़े, मधु डिडवानिया, कैलाश यादव, कृष्णा राठौर, प्रीतम जायसवाल, रेनू जायसवाल, मुस्कान भंडारी, निर्मला राठौर, प्रतिमा सरकार, आशा सिंह, भुवनेश्वर महतो, संजीत सिन्हा, नीलम दास पड़वार, अंकित सिंह, राजा मुखर्जी, संदीप केशरवानी, रमेश वर्मा, अनूप स्वर्णकार, विकास निर्मलकर, गयानाथ मौर्य, विमल मित्तल, राजीव प्रजापति, राजेश प्रजापति, जीवन चौहान, शैलेश भावनानी, संतोष दीवान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार साथी, सदस्य, उनके परिवारजन और बच्चे शामिल हुए।

इसके अलावा पत्रकार साथी कन्हैया पटेल, अनीस प्रसाद, रघु और अजय डहरिया समेत अन्य लोगों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। स्वतंत्रता दिवस के इस गरिमामय आयोजन ने प्रेस क्लब परिवार को एकजुटता, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी का मजबूत संदेश दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब के केयरटेकर गुणसागर महिलांगे और स्वच्छता मित्र मोहन राव का विशेष सहयोग रहा। समारोह के समापन पर सभी उपस्थितजनों को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।