Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर AIIMS के पास दर्दनाक हादसा: युवती से विवाद के बाद कार की छत पर चढ़ा युवक, ब्रेक लगते ही नीचे गिरने से मौत

रायपुर AIIMS के पास दर्दनाक हादसा: युवती से विवाद के बाद कार की छत पर चढ़ा युवक, ब्रेक लगते ही नीचे गिरने से मौत

Share:

रायपुर:   15 अगस्त : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में AIIMS अस्पताल के सामने शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक युवती से विवाद के बाद उसे रोकने के लिए कार की छत पर चढ़ा 32 वर्षीय युवक अचानक ब्रेक लगने से सड़क पर गिर गया। गंभीर सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

विवाद रोकने के लिए कार की छत पर चढ़ा था मृतक आमानाका थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मोहबा बाजार निवासी गुलाबरंग बाठी (32) के रूप में हुई है। शुक्रवार रात AIIMS अस्पताल के सामने किसी बात को लेकर गुलाबरंग का एक युवती से तीखा विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर जब युवती कार में बैठकर जाने लगी, तो उसे रोकने के लिए युवक चलती कार की छत पर चढ़ गया।

अचानक ब्रेक लगते ही हुआ हादसा कार कुछ दूरी तक चलती रही और युवक छत पर ही टिका रहा। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से युवक अनियंत्रित होकर सीधे पक्की सड़क पर जा गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

पुलिस ने युवती को हिरासत में लिया, कार सवार युवक फरार घटना के तुरंत बाद कार में सवार एक अन्य युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आमानाका पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, वहीं फरार युवक की तलाश की जा रही है। विवाद की मुख्य वजह जानने और हादसे के सही घटनाक्रम का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

Leave a Comment

latest news