श्रद्धा फ्यूल्स ने जारी किया स्पष्टीकरण, डीलर ने संलिप्तता से किया इनकार
कोरबा :दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत तिवरता स्थित श्रद्धा पेट्रोल पंप के के परिसर बाहर और दूर बने स्टोर रूम में छापामार कार्रवाई कर टाटा मोटर्स और गल्फ ऑयल के नाम पर नकली ऑटोमोबाइल प्रोडक्ट्स बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश हुआ था।

इस संबंध में श्रद्धा फ्यूल्स के डीलर कुशल मनहर ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि घटना के समय वे मौके पर उपस्थित नहीं थे और मामले म उनकी किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं है।
प्रबंधन के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना एक अनुभवहीन व्यक्ति द्वारा अधूरी जानकारी के आधार पर किए गए कार्य के कारण हुई। डीलर ने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा एचपीसीएल (HPCL) के निर्धारित नियमों एवं सुरक्षा मानकों का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है।
स्पष्टीकरण में कहा गया है कि घटना एचपीसीएल के निर्धारित PESO स्वीकृत लेआउट एवं डायग्राम के दायरे से बाहर हुई। प्रबंधन ने आरोप लगाया कि डीलर के पुत्र को अनूप गोयल द्वारा गुमराह किया गया। श्रद्धा फ्यूल्स ने दोहराया कि घटना के लिए डीलर कुशल मनहर जिम्मेदार नहीं हैं।








