Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » राजनीति » पंजाब कांग्रेस में कलह तेज: मुक्तसर दौरे पर बघेल के सामने लगे नारे, राजा वडिंग बोले- ‘कुछ अपने भी बेगाने हो गए’

पंजाब कांग्रेस में कलह तेज: मुक्तसर दौरे पर बघेल के सामने लगे नारे, राजा वडिंग बोले- ‘कुछ अपने भी बेगाने हो गए’

Share:

चंडीगढ़ 4 अगस्त Punjab Congress : पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह और गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी के भीतर चल रही यह खींचतान अब सार्वजनिक मंचों पर खुलकर सामने आ चुकी है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल सभी गुटों को एकजुट करने के लिए राज्य के दौरे पर हैं, लेकिन उनके कार्यक्रमों में लगातार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी देखने को मिल रही है।

मुक्तसर में हुआ हंगामा और पोस्टर्स का विरोध

सोमवार को पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के गृह क्षेत्र मुक्तसर के दौरे पर थे। उनके कार्यक्रम से पहले ही शहर में ‘भूपेश बघेल गो बैक’ के कई पोस्टर चस्पा कर दिए गए।

जब कार्यक्रम शुरू हुआ और मंच पर राजा वडिंग के करीबी नेता मौजूद थे, तभी पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बिगड़ते माहौल को भांपते हुए राजा वडिंग ने सूझबूझ का परिचय दिया।

  • मंच पर बुलाया कार्यकर्ता: वडिंग ने नारेबाजी कर रहे एक कार्यकर्ता को मंच पर बुलाया और खुद माइक पर चन्नी के समर्थन में नारे लगवाए।

  • कॉल रिसीव नहीं होने पर तंज: राजा वडिंग ने कार्यकर्ता से चरणजीत सिंह चन्नी को फोन मिलाने को कहा, लेकिन चन्नी ने कॉल रिसीव नहीं किया। इस पर वडिंग ने मजाकिया अंदाज में कहा, “मेरा नंबर ले लो, चन्नी साहब भले ही फोन न उठाएं, लेकिन वह मेरा फोन जरूर पिक करेंगे।”

अध्यक्ष पद की रस्साकशी और नेतृत्व पर सवाल

सूत्रों के मुताबिक, चरणजीत सिंह चन्नी खुद पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बनना चाहते थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य की कमान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को सौंप दी। इस फैसले से चन्नी और उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हैं।

  • चन्नी गुट की मांग: चन्नी समर्थकों का मानना है कि आगामी विधानसभा चुनाव सिर्फ चन्नी के नेतृत्व में ही जीता जा सकता है।

  • आलाकमान का रुख: कांग्रेस आलाकमान फिलहाल नेतृत्व बदलने के पक्ष में नहीं है और उसका मानना है कि लीडरशिप कोई बच्चों का खेल नहीं है।

  • पार्टी नेता की चेतावनी: पंजाब कांग्रेस के एक स्थानीय नेता ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर पार्टी ने समय रहते नेतृत्व नहीं बदला, तो चुनाव के बाद सचमुच गुड्डे-गुड़िया का खेल ही खेलना पड़ेगा।”

राजा वडिंग का तीखा हमला

कार्यक्रम के दौरान राजा वडिंग ने इशारों-इशारों में चन्नी गुट पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी तो मैदान में हैं ही, लेकिन “कुछ अपने भी बेगाने हो गए हैं।” वडिंग ने सवाल उठाया कि जो लोग आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उन्हें यह स्पष्ट करना चाहिए कि वे पिछली बार कांग्रेस को 80 सीटों से घटाकर 18 सीटों पर कौन लेकर आया था।

भगवंत मान के तंज पर भूपेश बघेल का पलटवार

कांग्रेस की इस अंदरूनी कलह पर आम आदमी पार्टी (AAP) पूरी तरह हमलावर है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई शुरू हो चुकी है। जनता सब समझ रही है कि इन नेताओं को जनहित से ज्यादा अपनी कुर्सी की फिक्र है और जनता चुनाव में इन्हें सबक सिखाएगी।

‘आप’ के इन हमलों का जवाब देते हुए पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने पलटवार किया। बघेल ने कहा कि भगवंत मान कांग्रेस की चिंता करने के बजाय अपनी पार्टी की फिक्र करें। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के नेता उनके खिलाफ बयान दे रहे हैं और पोस्टर लगवा रहे हैं, तो इसका साफ मतलब है कि कांग्रेस पार्टी की रणनीति बिल्कुल सही दिशा में जा रही है और विरोधी इससे बुरी तरह घबराए हुए हैं।

latest news