Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » Uncategorized » आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, थार आगजनी और चाकूबाजी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता

आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ गिरफ्तार, थार आगजनी और चाकूबाजी कांड में पुलिस को बड़ी सफलता

Share:

कोरबा 31 जुलाई :शहर में आतंक का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाश आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ को कोरबा पुलिस ने आखिरकार धर दबोचा है। दो अलग-अलग संगीन मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे इस आरोपी के कब्जे से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्टील का चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को गुंडा-बदमाश सूची में शामिल करने के साथ ही जिला बदर करने की सख्त कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है।

थार आगजनी कांड में भी था शामिल

बहुचर्चित थार वाहन आगजनी मामले में पुलिस को यह दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुख्य आरोपियों में शामिल आशु चुटैल के अलावा इस मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। इस सनसनीखेज कांड में अब तक कुल तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार साथियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।

गुटखा दुकान के सामने दिया था खूनी वारदात को अंजाम

पुलिस जांच के अनुसार, यह पूरी घटना 7 जून 2026 की रात बुधवारी बाजार स्थित एक गुटखा दुकान के सामने की है। पुरानी रंजिश के चलते आरोपी आशु चुटैल और उसके साथियों ने एक युवक का रास्ता रोका। शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए।

लगातार दबिश, तकनीकी साक्ष्यों और मजबूत मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

लंबा है आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, आरोपी आशु चुटैल उर्फ ‘घोड़ा’ के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी और मारपीट जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। उसके लगातार बढ़ते अपराधों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उसे जिला बदर करने का प्रस्ताव जिला दंडाधिकारी को भेज दिया है।

पुलिस का सख्त संदेश

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले और आदतन अपराधियों के खिलाफ शिकंजा कसने की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

#

Leave a Comment

latest news