Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी वज्रपात और गंभीर आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 3 घंटे बेहद अहम

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भारी वज्रपात और गंभीर आंधी-तूफान का अलर्ट, अगले 3 घंटे बेहद अहम

Share:

रायपुर:27 जुलाई .छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों के लिए एक गंभीर चेतावनी (Presedential Alert) जारी की है। राज्य के कई जिलों में भारी आंधी-तूफान के साथ-साथ मध्यम बारिश और वज्रपात (आसानी बिजली गिरने) की प्रबल संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

⚠️ किन जिलों में रहेगा असर?

मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार, अगले 3 घंटों के भीतर निम्नलिखित 16 जिलों के अलग-अलग हिस्सों (isolated places) में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है:

  • बलौदाबाजार (Balodabazar)

  • बेमेतरा (Bemetara)

  • बिलासपुर (Bilaspur)

  • दुर्ग (Durg)

  • जांजगीर-चंपा (Janjgir-Champa)

  • जशपुर (Jashpur)

  • कवर्धा / कबीरधाम (Kabeerdham)

  • खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (Khairagarh Chhuikhadan Gandai)

  • कोरबा (Korba)

  • महासमुंद (Mahasamund)

  • मुंगेली (Mungeli)

  • रायगढ़ (Raigarh)

  • रायपुर (Raipur)

  • सक्ति (Sakti)

  • सारंगढ़-बिलागढ़ (Sarangarh Bilaigarh)

  • सरगुजा (Surguja)

🛡️ सुरक्षा के लिए जरूरी निर्देश

सावधानी हटी, दुर्घटना घटी: खराब मौसम के दौरान कृपया निम्नलिखित बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • घर के अंदर रहें: अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें।

  • पेड़ों से दूर रहें: आंधी-तूफान के दौरान कभी भी पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास शरण न लें।

  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण: घर के अंदर टीवी, कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग सॉकेट से निकाल दें।

  • खुले में यात्रा से बचें: यदि आप सफर कर रहे हैं, तो किसी सुरक्षित पक्के मकान या वाहन के अंदर ही रहें।

Chhattisgarh Weather

Leave a Comment

latest news